आजसू छात्र संघ धनबाद जिला कार्यसमिति की बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन
धनबाद : आजसू छात्र संघ के धनबाद जिला कार्यसमिति की बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन नावाडीह धनबाद में किया गया।जिला कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकास कुमार एवं संचालन जिला महासचिव नितेश महतो ने किया।इस बैठक में मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष मंटू महतो एवं विशिष्ट अतिथि आजसू छात्र संघ के प्रदेश महासचिव विशाल महतो उपस्थित थे।जिला कार्यसमिति की बैठक में सांगठनिक विस्तार को लेकर चर्चा हुई तदोपरांत आजसू छात्र संघ के जिला समिति में सांगठनिक विस्तार करते हुए निम्नलिखित पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है -
1. वरीय उपाध्यक्ष - राज हाजरा
2. वरीय उपाध्यक्ष - सोनू सिंह
3. उपाध्यक्ष - सुदामा महतो
4. उपाध्यक्ष - हरे कृष्णा दास
5. उपाध्यक्ष - रवि महतो
6. उपाध्यक्ष - दुलाल गोराई
7. उपाध्यक्ष - मो० इफ्तेखार अहमद
8. सचिव - सृष्टि चरण मुर्मू
9. सचिव - सत्यम कुमार
10. सचिव - बिट्टू कुमार (दास)
11. सचिव - पंकज सिंह
12. सचिव - विक्की मंडल
13. सह - सचिव - साहिल गुप्ता
14. सह - सचिव - मधुसूदन सोरेन
15. सह - सचिव - लक्ष्मण महतो
16. सह सचिव - नीलकमल बाउरी
17. सह - सचिव - राज कुमार महतो
18. संगठन सचिव - आनंद कश्यप
19. कोषाध्यक्ष - हेमंत महतो
20. सह - कोषाध्यक्ष - बंटी महतो
21. मीडिया प्रभारी - विजय महतो
जिसके बाद सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए होली के गीतों में खूब झूमे।
आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष मंटू महतो ने छात्र इकाई के मनोनीत सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने सभी मनोनीत नए पदाधिकारियों को समाज हित एवं सांगठनिक कार्यो में लग जाने का निर्देश दिया।
छात्र संघ के जिला अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि बहुत जल्द धनबाद के सभी प्रखण्डों एवं पंचायत कमेटी का गठन किया जाएगा।
मौके पर वरिष्ठ छात्र नेता दिनेश दास, बबलू महतो, विक्की कुमार, आकाश शर्मा, कीर्ति गोप, सफीक आलम, नसीम अंसारी, पप्पू गोप, गोपी महतो, बजरंग महतो आदि मौजूद थे।
