ट्यूमर से ग्रसित विशाल के इलाज में युवा संघर्ष मोर्चा ने दी आर्थिक मदद
धनबाद। पेट में ट्यूमर की बीमारी से ग्रसित महज एक साल दो महीने का बच्चे विशाल कुमार मुर्मू के इलाज के लिए मंगलवार को युवा संघर्ष मोर्चा (जनवादी) के दिलीप सिंह एवं अमित सिंह के द्वारा परिवार को 5 हजार की आर्थिक मदद मिली। मौके पर संगठन के सदस्य राजा चटर्जी, अरुण साव, अमित सिन्हा मौजूद थे। स्व एतवारी मुर्मू का पुत्र विशाल का जन्म घर पर ही हुआ था। जन्म के बाद नाभि काटकर अलग नही किए जाने से उसके पेट में ट्यूमर बन गया। पिछले छह माह से बच्चा इस बीमारी से ग्रसित है। परिवार वालों ने धनबाद एसएनएमएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां से उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। इस इलाज में दवा का खर्च वहन करने में विशाल का परिवार असमर्थ है विशाल के सर से पिता का साया भी उठ चुका है। इसी वर्ष अप्रैल महीने में विशाल के पिता एतवारी मुर्मू की बीमारी से मृत्यु हो गई। एतवारी अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चे को छोड़ गए। विशाल की मां गायित्री देवी अपने बच्चे के इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ हैं।
