दुमका से सीता सोरेन,चतरा से कालीचरण सिंह और धनबाद से ढुलू महतो को भाजपा ने दिया टिकट
रांची : लोकसभा सीटों को लेकर भाजपा ने दुमका,चतरा और धनबाद से भी प्रत्याशी घोषित कर दिया हैं।दुमका से सीता सोरेन,चतरा से कालीचरण सिंह और धनबाद से ढुलू महतो को टिकट दिया गया हैं।सीता सोरेन झामुमो छोड़ भाजपा में शामिल हुई।जिसके बाद से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि वह दुमका लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगी।जबकि,पूर्व में भाजपा दुमका से प्रत्याशी की घोषणा कर चुकी थी।जिसमें परिवर्तन करते हुए पार्टी ने भाजपा से सीता सोरेन को प्रत्याशी बनाया हैं।वहीं चतरा से कालीचरण सिंह को टिकट दिया गया हैं।जबकि,धनबाद से ढुलू महतो को टिकट दिया गया हैं।जिसका पूर्वानुमान पहले से ही लगाया जा रहा था।लगभग तय माना जा रहा था कि धनबाद से इस बार ढुलू महतो को ही टिकट मिलेगा।जो अंततः सत्य साबित हुआ।चूंकि,चतरा से सुनील कुमार सिंह और धनबाद से पीएन सिंह का टिकट कटा हैं।जिसकी चर्चा पूर्व से ही लोगों में हो रहीं थी।इस घोषणा के साथ ही स्पष्ट हो गया कि भाजपा 13 सीटों से और आजसू एक सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेगी।
