झारखंड आंदोलनकारी सह आजसू के संस्थापक शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया
तेतुलमारी : शक्ति चौक स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में मंगलवार को झारखंड आंदोलनकारी सह आजसू के संस्थापक शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।समारोह में आजसू के राजगंज मंडल सहित जिला कमिटी के पदाधिकारी मौजूद थे।समारोह को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो ने कहा कि निर्मल महतो का सपना आज भी अधूरा हैं।उनका सपना शोषण मुक्त समाज का निर्माण था।लेकिन आज भी समाज को शोषण से मुक्ति नहीं मिली हैं। आज भी लोगों को अपने हक अधिकार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा हैं।मौके पर राजगंज मंडल अध्यक्ष जगरनाथ महतो,सचिव देव नारायण महतो,बनमाली महतो,धनेश्वर महतो,पप्पू कुमार महतो,दुर्योधन महतो,हराधन महतो,संतोष महतो,सचिन महतो,रोशन महतो आदि मौजूद थे।
