मानव जीवन में बिना श्रम के जीवन असंभव : दीपाली पराशर


 मानव जीवन में बिना श्रम के जीवन असंभव : दीपाली पराशर

मांडर : कन्दरी स्थित भारथी ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन परिवार के द्वारा मजदूर दिवस पर सभी चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित करके मनाया गया।जिसमें इंस्टीच्यूशन के सभी विभागों के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को संस्थान के शैक्षणिक सचिव दीपाली पराशर एवं प्राचार्यो के हाथों उनके कार्यों के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर संस्थान की शैक्षणिक सचिव दीपाली पराशर ने कहा कि  मानव जीवन में बिना श्रम के जीवन असंभव है।मानव जीवन में हर व्यक्ति बिना श्रम के जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकता हैं।श्रम दिवस एक विशेष दिन है,जो श्रम वर्ग को समर्पित है और उनकी कड़ी मेहनत,संर्घष और प्रयासों के लिए जाना जाता है। आज भले ही तकनीक अपनी चरम सीमा पर है।फिर भी मजदूरों की भूमिका को कम करके आंका नहीं जा सकता हैं। राष्ट्र निर्माण में जीवन समर्पित करने वाले हमारे श्रमिक समाज का वह हिस्सा है।जिस पर सारी आर्थिक प्रगति टिकी हुई है। बी.एड. विभाग के प्रो. उपेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि कर्म ही पूजा है और ये एक सेवाधिकार है।दुनिया को सजाने-संवारने वाला आज खूद बेघर और असहाय है।आवश्यकता है इनके कार्यों को सम्मान देना और समाज के मुख्य धाराओं से इन्हें जोड़ना हैं।इस अवसर पर बी०एड०,डी०एल०एड०, डी०फार्मा,बीएस०सी० नर्सिग एवं जी०एन०एम० के प्राचार्य तथा सभी व्याख्याता एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने