मजदुर नेता मनोज महतो ने सभी मजदूर भाईयों को दी मजदूर दिवस की शुभकामनायें


 मजदुर नेता मनोज महतो ने सभी मजदूर भाईयों को दी मजदूर दिवस की शुभकामनायें 

मजदुरों के बिना देश का एक पहिया भी नहीं हिल सकता हैं : मनोज  महतो 

कतरास : 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूर नेता सह बीजेएमटीयू प्रदेश अध्यक्ष मनोज महतो ने देश के सभी संगठित असंगठित मजदूर भाईयों को बधाई शुभकामनाएं दी।मनोज ने कहा कि मजदूरों के बिना इस देश का एक पहिया भी हिल नहीं सकता हैं।इसके बावजूद भी उनके साथ अन्याय और हकमारी होती हैं।जो कहीं से भी जाएज नहीं हैं।अगर एक दिन-एक साथ पुरे देश के मजदूर किसी मुद्दे पर हड़ताल कर दें।तो कितनों का दिवाला निकल जाएगा।मनोज ने आज गरिब मजदूरों के साथ वक्त बिताया।उन्होंने कहा कि गरीब मजदूर चाहे किसी क्षेत्र के हो। उनके हक व अधिकार की लड़ाई के लिए जब भी आवाज देंगे,हम सब 24 घंटे मुस्तैद तैयार हैं।सभी मजदूर भाईयों से निवेदन हैं कि अपनी चट्टानी एकता को कायम रखें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने