वीर समरेश सिंह की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।
मजदूर नेता मनोज महतो ने स्व. वीर समरेश को नमन कर दी श्रद्धांजलि।
लिलोरी स्थान/कतरास।बाघमारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मां लिलोरी स्थान प्रांगण में मजदूर नेता सह बीजेएमटीयू प्रदेश अध्यक्ष मनोज महतो के द्वारा स्व. वीर समरेश सिंह की याद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
मनोज ने कहा की समरेश दा कोयलांचल के ही नहीं झारखंड के जननायक थे।दादा हमेशा हम सब की यादों में समाएं रहेंगे। उनके जैसी शख्सियत को भुलाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हैं। जब से समरेश दा के संपर्क में आया उनका आशीर्वाद,सानिध्य, साथ,सहयोग हमेशा मिला।उनके जाने से हमलोगो को गहरा आघात लगा हैं।कोयलांचल में समरेश दा जैसा दुसरा जुझारू नेता होना मुश्किल हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर दादा को दी श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर पूर्व मुखिया सुरेश कुमार महतो,पूर्व उप मुखिया सतीश कुमार महतो,दिनेश महतो,किशना दास,राकेश महतो,जगन्नाथ महतो,सनोज महतो,मिंटू महतो,रिंकू साहू, कालिदास,सुभाष मोदक,फनी महतो,राजू महतो उपस्थित थे।

