बढ़ते अपराध के खिलाफ विजय कुमार झा ने किया सत्याग्रह,उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन।
धनबाद।अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोध दिवस के अवसर पर अधिवक्ता सह पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय कुमार झा ने गांधी सेवा सदन धनबाद में बढ़ते अपराध के खिलाफ सत्याग्रह किया।उनके साथ कई समाजसेवी,आंदोलनकारी सहित बुद्धिजीवी लोगों ने इस सत्याग्रह में अपना योगदान दिया।सत्याग्रह एक दिवसीय रहा,जिसके उपरांत उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा गया।विजय झा ने कहा कि धनबाद में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए दुर्दांत अपराधियों पर एवं अपराध का नेटवर्क चलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए उन्हें एक वर्ष के लिए जिला से निष्कासित करना चाहिए।धनबाद में कुछ दिनों पूर्व से ही अपराधिक घटनाओं की संख्या में काफी वृद्धि हुई हैं। बेनीडीह गोली कांड में 4 मजदूरों की मौत,2 दिन पूर्व धनबाद कतरास के मुख्य मार्ग पर दिनेश भगत के दुकान पर गोली चालन, इसके साथ ही धनबाद में एक व्यक्ति की हत्या। इस तरह की अपराधिक घटनाओं से जिले की जनता पूरी तरह से भयभीत हैं। अपराध की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाने के लिए जो लोग अपराध का नेटवर्क चला रहे हैं या जो लोग अपना अपराध की राजनीति को संरक्षण दे रहे हैं।ऐसे लोगों पर लगाम लगाने की जरूरत हैं।उन्होंने कहा कि धनबाद जिला में रहने वाले ऐसे लोग जिनके ऊपर 1 दर्जन से अधिक अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और जिन्हें दो न्यायालय से अपराधिक मामले में सजा प्राप्त हो चुकी हैं।वैसे लोगों को 1 वर्ष के लिए सीसीए लगाया जाए और उन्हें जिला से निष्कासित किया जाए।इस प्रकार की कार्रवाई से धनबाद जिला में अपराध की संख्या में भारी कमी आएगी और अपराधियों का मनोबल टूटेगा, साथ ही अपराधिक नेटवर्क भी ध्वस्त होगा।इस तरह की कार्रवाई से धनबाद जिला अपराध मुक्त होगा और यहां के लोग शांति पूर्वक सुरक्षित महसूस करते हुए अपना जीवन यापन करेंगे।
इस सत्याग्रह कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय कुमार झा,पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौतम मंडल,भाजमो जिलाध्यक्ष उदय कुमार सिंह,चुन्ना यादव,सोमनाथ चटर्जी,अनंत श्रीकृष्णा,राजेंद्र राही,अजय मिश्र,राजीव रंजन मिश्रा,अरविंद सिन्हा,शंकर चौहान,राम पुनित चौधरी,सुनील यादव,विनय सिंह, विनोद सिंह,पूनम कुमारी,सुनिधि कुमारी,नीरज शर्मा,विशाल कुमार पंडित, अनिल बांसफोर,दीपक सिंह,आनंद कुमार,सूर्य नारायण सिंह,अनिल कपूर,विनोद चौहान, धनंजय बोस,कृष्णा अग्रवाल, वीरेंद्र कुमार रजक,एडवोकेट राम दयाल सिंह,अशोक महतो,विकास कुमार,अजय कुमार चौधरी, प्रमोद झा, भगवानदास शर्मा,तारक नाथ दास,सुरेश सिंह,सुनील कुमार सिंह,कामेश्वर प्रसाद,अनुज कुमार सिन्हा,नागेंद्र सिंह,सदानंद यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

