भाजपा देश की गंगा- जमुना तहजीब को बिगाड़ने में जुटी है- बन्ना गुप्ता
धनबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में भगत सिंह चौक, स्टील गेट से सरायढेला, आईएसएम गेट, जगजीवन नगर, पुलिस लाईन, हीरापुर हटिया मोड़ होते हुए रणधीर वर्मा चौक तक भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि देश में आज महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से देश की जनता जूझ रही है, केंद्र सरकार ने देश में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं खाद्य सामग्रियों के दामों में बेहताशा वृद्धि कर लोगों की कमर तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज खुद को वफादार साबित करने वाले लोग देश की आजादी की लड़ाई में शामिल नहीं हुए। हमारा देश गंगा जमुना तहजीब वाला देश है लेकिन कुछ लोग देश का माहौल खराब करने में लगे हैं। भारत जोड़ो यात्रा देश की नई दिशा और दशा तय करेगी। कार्यक्रम में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक सुबोध कांत सहाय ने कहा की कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य महंगाई, बेरोजगारी जैसे जनता से जुड़े महत्वपूर्ण ज्वलंत मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करना है, कांग्रेस पार्टी देश में हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेगी। मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक आयोजित भारत जोड़ो यात्रा एक ऐतिहासिक कार्यक्रम है,इस कार्यक्रम के माध्यम से देश में प्रेम, भाईचारा, सद्भावना के साथ देश को सशक्त व मजबूत बनाने का संदेश देने के साथ-साथ वर्तमान परिस्थिति में केंद्र सरकार की विफलता के कारण देश में व्याप्त महंगाई और बेरोजगारी एवं जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दे जिसका निराकरण करने में केंद्र सरकार विफल रही है,कांग्रेस पार्टी उस विषय वस्तु के साथ-साथ केंद्र सरकार की विफलताओं को लोगों तक ले जाने का काम करेगी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से जनता में भारी आक्रोश है उन्होंने भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प किया। कार्यक्रम को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सह कोयलांचल के प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता,भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक सुबोधकांत सहाय, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह एवं संचालन कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन एआईसीसी सदस्य मदन महतो ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदेश डेलिगेट पूर्व लोकसभा प्रत्याशी द्वय विजय कुमार सिंह, अजय कुमार दुबे,मदन महतो,सुल्तान अहमद, शमशेर आलम,गजेंद्र सिंह, मनोज यादव, वैभव सिन्हा, दुर्गादास, मुख्तार खान, आमिर हाशमी, नवनीत नीरज,रामगोपाल भुवानिया, योगेंद्र सिंह योगी, मनोज सिंह ,पंकज मिश्रा,रमेश जिंदल,बीके सिंह,अब्दुल करीम अंसारी,हुमायूं राजा,दिनेश सिंह, मंटू दास,राजेश्वर सिंह यादव,राजू दास,प्रो.डीके सिंह,गोपाल कृष्ण चौधरी,सीता राणा,लक्ष्मण तिवारी,नवीन सिंह,अक्षयवर प्रसाद,कुमारसंभव, सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

