पिंटू कुमार सिंह (बिपिन) जनता दल यू के पांचवी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए


धनबाद। जिला जनता दल (यू )के सभी प्रखंड एवं नगर के 225 क्रियाशील सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पांचवी बार पिंटू कुमार सिंह को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। जिला अध्यक्ष पद के लिए पिंटू कुमार सिंह ने अपना नामांकन किया। जिसका सभी लोगों ने हाथ उठाकर समर्थन किया और उन्हें जिलाध्यक्ष का प्रमाण पत्र दिया। इनके प्रस्तावक रामस्वरूप यादव और समर्थन राजू कुमार सिंह ने किया। जिला

ध्यक्ष का प्रमाण पत्र राज्य के द्वारा मनोनीत चुनाव पर्यवेक्षक बेनी माधव झा एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी मुन्ना सिन्हा ने दिया। इसके बाद सभी नेताओं ने कहा कि पिंटू कुमार सिंह के जिला अध्यक्ष बनने से पूरे जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर पिंटू कुमार सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा जिसमें प्रमुख रूप से गुलाब महतो, सुशील कुमार सिंह, रामस्वरूप यादव, दीप नारायण सिंह, राजू कुमार सिंह, उचित महतो, पार्वती देवी, सुभाष राय, विजय सिंह कुशवाहा, केबी सहाय, धनलाल दुबे, भगवानदास शर्मा, कामेश्वर यादव, सकलदेव राय, अनीता देवी, पुष्पा पांडे, गीता देवी, रीता रानी मंडल, मंजू रानी, युवा जिला अध्यक्ष रूपेश पासवान, बबलू मोदक, सुनील मिस्त्री, शंकर सिंह के अलावा अन्य लोग शामिल रहे।

Manoj Kumar

Digital Journalist.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने