नवोदय चयन परीक्षा में संकल्प एजुकेशन के सफल छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
कतरास : संकल्प एजुकेशन अंगार पथरा में नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चरकीटांड़ मध्य विद्यालय के शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।उन्होंने कहा कि सफलता और असफलता में सिर्फ एक अंतर होता है,जो दृढ़ निश्चय कर लेता है। वह सफल होता है।हमें दृढ़ निश्चय के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहना चाहिए।छात्र छात्राओं में अनुश्री ,हरि कुमार महतो ,आर्य सृष्टि ,हर्ष कुमार एवं उमंग कुमार रजक का चयन अंतिम रूप से हुआ।संस्था के निदेशक सहदेव महतो एवं मनोरमा देवी ने सभी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।मौके पर प्रकाश चंद्र महतो, संजय गुप्ता ,खिरोद कुमार महतो, राजकुमार ,संतोष कुमार, मंटू रवानी ,के चौहान अशोक कुमार ,विनोद बिहारी यादव ,मधुमिता कुमारी ,यशोदा देवी, नोनू चंद आदि उपस्थित थे।
