कोडरमा लोकसभा से चुनाव लडेंगे तीन बार के विधायक विनोद कुमार सिंह
बगोदर (गिरिडीह) : कोडरमा से लोकसभा चुनाव तीन बार के विधायक विनोद कुमार सिंह लड़ेंगे।भाकपा माले ने उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित किया।बगोदर से भाकपा माले के विधायक विनोद कुमार सिंह कोडरमा से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।पार्टी ने आधिकारिक रूप से शनिवार को इसकी घोषणा कर दी हैं।ज्ञात रहें उन्हें बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान भी मिल चुका हैं।उनमें उनके पिता महेंद्र सिंह की छवि दिखती है और वे अपने पिता के आदर्शों पर चलते हैं।उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से स्नाकोत्तर की पढ़ाई की है।आज के विधायक महंगे कपड़े और घड़ी पहनते हैं,लेकिन वे नहीं पहनते हैं,डाउन टू अर्थ हैं।स्वयं को हिन्दुओं या मुस्लिमों का नेता दिखाने के लिए कुछ विधायक तो विधानसभा तक में भगवा या हरा कपड़ा पहनते हैं।पर बगोदर विधायक मुद्दों पर टू द पॉइंट और स्पेसिफिक बात करते हैं।जटिल से जटिल विस्थापन और पुनर्वास के मामले को उठाते हैं।झारखंड ही नहीं,देश भर में विनोद सिंह की छवि अद्वितीय और अलग हैं।यह खासियत उन्हें अपने स्वर्गीय पिता महेंद्र सिंह से मिली हैं।उन्हें सांस्कृतिक अभिरुचि हैं।परिस्थितिवश वे राजनीति में आए। लेकिन वामपंथ की परंपरा का सजीव उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उन्होंने आम जनता के साथ जुड़ाव कायम रखा।विधानसभा में जनसंघर्षों की आवाज बने। सादगी,मितव्ययता और ईमानदारी की मिसाल बने।उनमें अध्ययनशीलता काफी है।जिसके कारण मुद्दों को आसानी से समझ जाते हैं।स्पष्ट सोच के कारण मुद्दों को उठाने और बोलने की उनकी क्षमता भी काफी प्रखर है।समाज के किसी भी वर्ग से जुड़ा मुद्दा हो, उनकी स्पष्ट राय साफ दिखती है। यही कारण है कि मीडिया, ब्यूरोक्रेसी और सभी राजनीतिक दलों के लोगों के बीच विनोद सिंह के प्रति एक अलग ही सम्मान देखने को मिलता हैं।
