झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय बिष्टु महतो की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई

 झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय बिष्टु महतो की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई

मुखिया भीम लाल रजक ने किया कंबल वितरण,कहा हमारे पंचायत के आदर्श हैं स्वर्गीय बिष्टु महतो


बौआ कला : झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय बिष्टु महतो की द्वितीय पुण्यतिथि मटकुरटाॅंड़ मैदान में श्रद्धांजली समारोह आयोजित कर मनाई गई।जिसमें बौआ कला उत्तर पंचायत के मुखिया भीम लाल रजक ने जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण भी किया।वहीं खिचड़ी प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।सर्वप्रथम स्वर्गीय बिष्टु महतो के परिजनों में उनकी पत्नी पारो देवी,पुत्र रमेश महतो,शंकर महतो,शिव कुमार महतो,पुत्री अलमणि देवी,मादू देवी,उर्मिला देवी,नाती इंद्रजीत महतो ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।तत्पश्चात गणमान्य लोग अधिवक्ता राहुल महतो,पूर्व मुखिया नरेश महतो,मुखिया रिंकू महतो,दयानंद महतो,शिवप्रसाद महतो,दीप नारायण सिंह,विकास महतो,सुमित महतो,वीरेंद्र सिंह,मुखिया भीम लाल रजक,दीपक महतो,लक्ष्मी नारायण रजक,रविराज प्रसाद,गोपी महतो,प्रकाश रवानी,देवनारायण महतो,मोहन महतो,चरकू महतो,शिवनंदन महतो सहित अन्य ने श्रद्धांजली दी।ज्ञात रहें स्वर्गीय बिष्टु महतो अलग झारखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय थे।वहीं ईस्ट बसुरिया मैदान गोलीकांड में घायल हुए थे।उनके पुत्र शिव कुमार महतो ने झारखंड सरकार से मांग किया हैं कि सभी झारखंड आंदोलनकारियों को उचित सम्मान मिलें।जो आज तक नहीं मिला हैं।




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने