भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन
झरिया : आगामी 27 सितंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के झरिया विधानसभा में संकल्प यात्रा कार्यक्रम के निमित्त झरिया कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने की। जिसमें आगामी 27 सितंबर को 12 बजे झरिया विधानसभा क्षेत्र के बस्ताकोला मंडल अंतर्गत आरएसपी कॉलेज प्रांगण में संकल्प यात्रा कार्यक्रम किया जाना सुनिश्चित हुआ हैं।जहां उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भाजपा पदाधिकारियों ने आवश्यक बातें कार्यकर्ताओं के बीच रखी।जिसमें बस्ताकोला मंडल अध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई।जिसके अंतर्गत कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु बैनर पोस्टर होर्डिंग एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार करने को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिया गया।बैठक में कार्यकताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाए जाने को लेकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आह्वाहन किया। उक्त बैठक में गणेश मिश्रा,राम यादव,महावीर पासवान,रमेश राही,मानस प्रसून,संजय झा,उमेश यादव,वीरेंद्र हंसदा,श्रवण राय,श्रीराम यादव, राजकुमार अग्रवाल,धुर्व हरि, राजकिशोर जेना,स्वरूप भट्टाचार्य,संतोष शर्मा,अभिषेक पांडेय,राजाराम पासवान,सुजीत सिन्हा,शैलेश सिंह चंद्रवंशी,शिव कुमार यादव,सुमन अग्रवाल,पूनम देवी,दिलीप भारती,शिबू अग्रवाल,उचीत महतो,मनोज प्रसाद,सत्यदेव सिंह,अखिलेश सिंह,अजय निषाद,श्रवण राम,दिलीप भारती,दिलीप आडवाणी,अरिंदम बनर्जी,पप्पू सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
