शहीद निर्मल महतो का 36वां पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाया गया
राजगंज : बिनोद बिहारी महतो जनजातीय कन्या विद्यालय राजगंज में आजसू पार्टी की ओर से झारखंड के महान क्रांतिकारी अमर शहीद निर्मल महतो के 36वें पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद दिवस के रूप में मनाया गया और उनके पद चिन्हो पर चलने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विनोद ज्ञान ज्योति सेवा ट्रस्ट के संयोजक शंकर किशोर महतो ने शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य जितेंद्र नाथ महतो,जिला प्रवक्ता महेंद्र प्रसाद महतो,झारखंड आंदोलनकारी सुकदेव प्रमाणिक, प्रदीप दे,हुबलाल महतो,सुरेश बुलगानिया,शिक्षक सुखदेव महतो,भुनेश्वर रवानी,कामेश्वर महतो,बॉबी कुमारी,संतोष महतो स्कूल के छात्र छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित किये।
