झारखंड पर्वतरोही पंकज कुमार को किया सम्मानित
रांची (झारखंड) : शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर की ओर से कांके रोड स्थित डीएवी गांधीनगर स्कूल सीसीएल में "मेरी माटी मेरा लाल" कार्यक्रम के तहत झारखंड के पर्वतारोही पंकज कुमार को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अथिति स्कूल के प्राचार्या एस.के सिन्हा,विशिष्ठ अथिति के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी,विवेकानंद यूथ क्वेक फाऊंडेशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल,गंगा यात्री पीयूष पाठक,रोहन सिंह समेत अन्य अतिथियों ने उन्हें शॉल,अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अमित दत्ता,अजय कुमार सिंह,गोविंद झा,के.के प्रसाद आदि कई छात्र छात्राएं आदि कई लोग मौजूद थे।
इस अवसर पर पर्वतरोही पंकज कुमार ने स्कूल के बच्चों के बीच अपना अनुभव साझा किया।
इस अवसर उन्होंने अपने एडवेंचर फील्ड में अपना करियर बनाने का बहुत सारा अवसर हैं।उन्होंने एडवेंचर फील्ड में अपना करियर बनाने को लेकर विद्यार्थियो को कई टिप्स भी दिये।
ज्ञात हैं कि पंकज भारत के युवा पर्वतरोही हैं,जो देश के सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा को फतह किया है।इस पर्वत रोहन अभियान में आने वाली चुनौतियों को बच्चो के बीच रखा और उन्हें प्रेरित किया।उन्होंने गढ़वाल हिमालय को ओर भी कई चोटी जैसे की ब्लैक पीक,सतोंपंथ,देव टिब्बा जैसे चोटियों को फतह किया है।इसके साथ एयर स्पोर्टस के बारे में भी बच्चों को अवगत कराया।
पंकज ने कहा कि आने वाले दिनों में झारखंड के कई स्कूल,कॉलेज के बच्चो के साथ कई एडवेंचर स्पोर्टस के ऊपर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर बच्चे काफी प्रभावित हुये।यह जानकारी अमन ने दी।
.jpg)
.jpg)