भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस


 भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस

धनबाद : बुधवार की शाम भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर द्वारा राज्य के भ्रष्ट हेमंत सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में मशाल जुलूस का आयोजन भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह के नेतृत्व में हुआ।मशाल जुलूस रणधीर वर्मा चौक से शुरू होकर पार्क मार्केट स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा तक गई।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी और झारखंड की जनता चुप नहीं बैठेगी।इस दमनकारी सरकार के रवैए के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक चुके हैं।हम हमारे विधायक सदन पर झारखंड की जनता के लिए लड़ रहे हैं और हम सड़कों पर जनता के हित के लिए लड़ेंगे। आज से भारतीय जनता युवा मोर्चा के इस कार्यक्रम के माध्यम से इस लड़ाई के शुभारंभ की घोषणा होती है।रांची से चलकर आए इस कार्यक्रम के प्रभारी सूर्य प्रभात ने कहा कि झारखंड भाजपा युवा मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व में यह निर्णय लिया है कि अब झारखंड की जनता के विरुद्ध हो रहे अत्याचार का विरोध करना अतिआवश्यक हो गया है और झारखंड की जनता को भी चाहिए कि वह भी सड़कों पर आए और ऐसी सरकार का विरोध करें।जिस सरकार का विरोध हम पहले दिन से ही करते आए हैं। क्योंकि हमें पहले से ही पता था कि यह सरकार झारखंड के हितों का हनन करने के लिए आई है।

भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ने ठाना है झारखंड को अत्याचार मुक्त बनाना है,भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। जिस प्रकार झारखंड में आए दिन हत्या,बलात्कार,कोयला चोरी,बालू चोरी की घटनाएं आम हो गई है और सरकार मौन धारण किए हुए हैं।सरकार के आला मंत्री सरकार के मुखिया सरकार के भ्रष्ट अधिकारी सबों को लाभ मिल रहा है और इस लाभ के मद में चूर होकर झारखंड को जलने के लिए छोड़ दिया गया है।ऐसी मानसिकता वाली सरकार को बर्दाश्त करना अब हम युवाओं के लिए जहर के घूंट पीने के बराबर हो गया है।युवा मोर्चा ने झारखंड सरकार के विरुद्ध पहले दिन से ही आंदोलन का बिगुल फूंका हुआ है और अब जब हेमंत सोरेन का पाप का घड़ा भर चुका है।तो अब इस घड़ा को छोड़ने के लिए हम युवा मोर्चा सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रमेश राही,तमाल राय,संजय झा,मौसम सिंह,मानस प्रसून,रूपेश सिन्हा,अशोक सिंह,चंद्रशेखर मुन्ना,रवि मिश्रा,सुमित प्रामाणिक,पिंटू सिंह,सोनू रवानी,बेबी यादव,जीत सोनी,राजकुमार मंडल,सरोज शुक्ल,पप्पू गुप्ता,राणा सिंह,रोहित पांडेय,मनोज भवानी,अमित उपाध्यक्ष,सूरज पासवान,अभय चंद्रवंशी,रामशरण सोनकर, रजनीश सिंह,गणेश नगीना,संजय यादव,सुनील कुमार,राजीव गिरी,रूपेश पासवान,नीरज शर्मा सहित अन्य मौजूद रहें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने