अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति करेगा भव्य शबरी आश्रम का निर्माण
सिजुआ/कतरास : अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति की बैठक रविवार को सिजुआ स्टेडियम में की गई।जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गणेश भुईयां एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष गौरी कुमार चैता के द्वारा किया गया।बैठक से पूर्व सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय गणेश कुमार उर्फ भदानी को उनकी पुण्यतिथि के मौके पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।तत्पश्चात बैठक शुरू किया गया।बैठक में रंगुनी फाटक के निकट स्तिथ शबरी आश्रम को हटाए जाने को लेकर विचार विमर्श और चिंतन मंथन किया गया।जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शबरी आश्रम का भव्य निर्माण रैयती जमीन में किया जायेगा।जिसके लिए समाज के सभी लोग तन मन और धन से सहयोग करेंगे।
जिलाध्यक्ष गणेश भुईयां ने कहा कि कुलदेवी मां शबरी आश्रम समाज के आस्था से जुड़ा हैं।यह हमारी धरोहर हैं।चूंकि,रेलवे विकास कार्य के तहत चारदीवारी का निर्माण कर रहीं हैं।जिसमें समाज बाधक नहीं बनेगा।लेकिन,भविष्य में पुनः इस प्रकार की स्तिथि न हो।इसके लिए रैयती जमीन पर ही माता शबरी आश्रम का भव्य निर्माण किया जाएगा।
जिला महामंत्री इंद्रदेव भुईयां ने कहा कि मां शबरी आश्रम का निर्माण हमारे समाज से जुड़ा हैं।जो हमारी पहचान,सभ्यता और संस्कृति हैं।जिसके भव्य निर्माण में हर किसी को बढ़ - चढ़ कर अपना योगदान देना चाहिए।ताकि यह आश्रम राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय हो और जिसकी चर्चा अन्य क्षेत्रों में भी हो।
बैठक में सैंकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहें।जिन्होंने अपने संबोधन में विचार व्यक्त किया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।मौके पर शबरी आश्रम के महंत चितरंजन दास, जिप सदस्य सुबोध कुमार भारती,फागु भुईयाँ,राम लखन राम,मुखिया अर्जुन भुईयाँ,इंद्रदेव भुइयां,राजकुमार भुइयां,जुलूस राम,सीता राम भुइयां,आनंद कुमार भारती,मालती देवी,रेखा देवी,लक्ष्मी देवी,मुनिया देवी,गुड़िया देवी आदि मौज़ूद थे।


