मुंबई में झारखण्ड भवन का सपना साकार कर रहे किशोरी राणा।
नवझारखंड फाउंडेशन ने खरीदा दस हज़ार वर्गफुट का भूखंड।
मुंबई : झारखंड की स्थापना के बाद से ही मुंबई में झारखण्ड की आम जनता के लिए सभी सुविधाओं से युक्त झारखण्ड भवन की आवश्यकता महसूस की जा रहे थी और इसके लिए विभिन्न स्तरों पर राज्य सरकार से मांग की जाती रही हैं।लेकिन, सरकारी लालफीताशाही में जनता की इस मांग को आश्वासनों के अतिरिक्त कुछ नहीं मिला।झारखंड से लोग कैंसर जैसे जटिल रोगों का इलाज कराने तथा उच्च शिक्षा के लिए मुंबई आते रहे हैं।किन्तु उनकी रहवास की समस्या पर राज्य सरकार का ध्यान नहीं गया। जनसाधारण को सभी नागरिक सुविधाओं से युक्त भव्य झारखण्ड भवन उपलब्ध करने के लिए झारखण्ड के कर्मठ लाल और नवझारखंड फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा की प्रेरणा से नवझारखंड फाउंडेशन की बृहन्मुंबई इकाई ने झारखंड भवन बनवाने के लिए मुंबई के उपनगर नायगाँव में मुंबई - अमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक विशाल भूखंड खरीदा हैं।जो मैट्रो और बुलेट ट्रैन से भी जुड़ी हुई जगह पर हैं।जिससे मुंबई के साथ -साथ पुणे,सूरत जैसे महानगरों से भी यह जगह सुगमतापूर्वक जुड़ेगा।झारखंड से कैंसर एवं अन्य जटिल बीमारियों का इलाज के लिए आनेवाले रुग्णों को आवासीय सुविधा सुगमतापूर्वक मिलेगी।यह भवन एम्बुलेंस एवं आकस्मिक चिकित्सा सेवा से भी सज्जित होगा।श्री राणा ने कहा कि सबके सहयोग से झारखंड भवन के निर्माण व संचालन की कल्पना की गई हैं।मुंबई महानगर में रहनेवाले लाखों झारखंड़वासियों की आकांक्षा को भी इस झारखंड भवन से बल मिलेगा।यहाँ न केवल झारखंड से इलाज एवं पढ़ाई के लिए आनेवालों को आसानी से रहने की सुविधा मिलेगी।बल्कि प्रवासी झारखंडी परिवारों को विवाह आदि कार्यक्रमों के लिए हॉल इत्यादि की सुविधा भी मिलेगी। जिससे महानगर के सभी झारखंडवासी पारिवारिक और सामाजिक समारोहों द्वारा नियमित रूप - दूसरे से मिलते रह सकें और सभी झारखंडवासियों में भाईचारा निरंतर मजबूत होता रहे।इससे सभी का जुड़ाव बढ़ेगा और आपस में सहयोग के अवसर बनेंगे।
इस अवसर पर नवझारखंड फाउंडेशन के उपाध्यक्ष विश्वास यादव एवं प्रसिद्ध उद्यमी सुखदेव यादव,महामंत्री अमर सिंह,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक कार्यकर्ता राजेश झा,शिक्षाविद सुनील सिंह,दारा ढाबा के प्रबंधक अभय तिवारी,किशोर कुशवाहा,राजेश सिंह,सुरेंद्र गुप्ता,तुलेश्वर यादव,विनोद सिंह, प्रकाश साहू,नरेश यादव,राजेंद्र शर्मा,संदीप महतो,बैजनाथ यादव,सनातन साह,नूपुर गुप्ता, ब्रह्मदेव प्रजापति,नीलकंठ महतो,राजू महतो,बबीता साह समेत अनेक लोगों ने श्री राणा के प्रयासों की भूरि -भूरि प्रशंसा की और उनको हर संभव सहयोग का वचन दिया।
उस भूखंड पर मकर संक्रांति पर्व भी मनाया गया और बड़ी संख्या में समर्पित झारखंडवासियों ने दही -चूड़ा -तिल-गुड़ का सामूहिक भोजन कर सामाजिक समरसता को बल दिया।सबने शपथ लिया कि श्री राणा के सपनों का झारखंड बनाने के लिए तन - मन - धन से न केवल झारखंड के अपने मूल निवास स्थान में बल्कि मुंबई ,पुणे ,सूरत समेत वैसे सभी स्थानों पर 'नव झारखण्ड फाउंडेशन ' काम करेगा जहाँ झारखण्ड के लोग रहते हैं। शीघ्र ही पुणे और सूरत में नवझारखंड फाउंडेशन की शाखा खोले जाने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन : Shivam Nursery & Forestry Contact For Grass Carpet,Garden Decoration,School Decoration,Private Plantation,Private Farm Decoration,Forestry Plants Supply,Ngo Supply,NH Plantation.
Our Address & Contact :
Shivam Nursery & Forestry
NH2,Tetuliya More,Nirsa,Dhanbad,Jharkhand
Pin -828205
Ph- 8651868211,8864068027
