धनबाद। ग्रेड पे 2400 से घटाकर 2000 किए जाने के विरोध में गुरुवार को झारखण्ड राज्य जनसेवक संघ ने रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया गया। जनसेवक संघ, धनबाद ईकाई के जिलाध्यक्ष ने दिनेश कुमार महतो ने कहा कि पूरे झारखण्ड में कृषि कार्य हेतु जनसेवकों की नियुक्ति वर्ष 2012 में वेतनमान 5200-20200 ग्रेड पे 2400 पर की गई थीं। परंतु कृषि विभाग द्वारा वी एल डब्लू (जनसेवकों) कां ग्रेड पे 10 वर्षो के सेवा के उपरांत एक षड्यंत्र करके ग्रेड पे 2400 से घटाकर 2000 कर दिया गया है। इस अन्यायपूर्ण कृत्य के विरोध में झारखण्ड राज्य जनसेवक संघ के द्वारा पूरे झारखण्ड में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 2 एवं 3 मई को काला बिल्ला लगाकर अपने कार्यों का निष्पादन किया। आज निर्धारित कार्यक्रम के तहत धरना दिया गया। आज के इस धरना प्रदर्शन में झारखण्ड राज्य जनसेवक संघ, धनबाद ईकाई के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो जिला सचिव विनोद विद्यार्थी, उपाध्यक्ष सुभाष सौरभ, जिला कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा, महासंघ के पदाधिकारीगण जिला संयोजक जय होरो एवं अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।
