जयंती में शामिल होंगे राज्य के गणमान्य लोग
धनबाद। परशुराम जयंती को सफल बनाने में लाडू गोपाल तिवारी के नेतृत्व में धारकिरो, लेवाटाड एवं रथटाड़ में सम्पूर्ण विप्र समाज, ब्राह्मण कल्याण मंच, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वावधान में जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। फिर धारकिरो मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों की एक बैठक सम्पन्न हुई। ज्ञात हो आगामी 22 अप्रैल को कतरासगढ़ के डीएवी पब्लिक स्कूल+2 में भगवान परशुराम की जयंती भव्यता से मनाई जायेगी। सुबह 8 बजे कतरासगढ़ नदी किनारे स्थित सूर्य मंदिर से थाना मोड़ होते हुए डिएवी स्कूल+2 तक एक मोटरसाइकिल जूलुस निकाल कर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना वैदिक रीति-रिवाज शंखध्वनि मंगलाचरण स्वस्तीवाचन के साथ विद्वान आचार्य पंडितों के द्वारा किया जायगा। तत्पश्चात विद्वत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि गण अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को सम्बोधित करेंगे।उसके पश्चात प्रसाद ग्रहण किया जायगा। इस आयोजन के मुख्य अतिथि माननीय निशिकांत दुबे गोड्डा भाजपा सांसद, विशिष्ठ अतिथि ओजस्वी वाणी के मालिक यदुनाथ पाण्डेय, झारखण्ड सरकार कृषि मंत्री एवं कांग्रेस नेत बादल पत्रलेख एवं जेएमएम के नेता विनोद कुमार पाण्डेय, जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, झारखण्ड राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री के सचिव राजेन्द्र तिवारी आदि के साथ और भी माननीयों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया और सम्पर्क किया जा रहा है।
इनकी रही सहभागिता सम्पर्क अभियान में सुरेश चंद्र तिवारी ,सम्पूर्ण विप्र समाज के जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय, गिरीडीह लोक-सभा के सांसद प्रतिनिधि रामाशंकर तिवारी, ड्रीम पब्लिक स्कूल के निदेशक रविन्द्र कुमार तिवारी, धारकिरो ग्राम अध्यक्ष मुकेश तिवारी, ललित तिवारी, वरिय अधिवक्ता पियुष कुमार तिवारी,भानु शंकर तिवारी, अवनी कुमार तिवारी,अनुप कुमार तिवारी, किशोर कुमार पाण्डेय,धनेश्वर तिवारी, विधिक सेवा से सेवा निवृत हरिप्रसाद तिवारी, नरेश कुमार पाण्डेय, धुर्येटि प्रसाद दूबे,राज कुमार तिवारी, भास्कर तिवारी, समीर कुमार आदि ने सक्रिय रुप से भाग लिया।

