धनबाद। एक गैर सरकारी संगठन सेवा पात्र फाउंडेशन के द्वारा रविवार को धनबाद स्टेशन पर गरीब लोगों की मदद के लिए वस्त्र का किया गया। सेवा पात्र फाउंडेशन ने 100 से भी ज्यादा लोगों को कपड़े बांटे। सेवा पात्र फाउंडेशन के द्वारा निशुल्क कपड़ा, निशुल्क भोजन आदि सेवाएं गरीब लोगों को प्रदान की जाती है। सेवा पात्र फाउंडेशन का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा गरीब लोगों को खाना तथा कपड़ा तथा उन्हें जो भी एक जीवन जीने के लिए जरूरत हैं उनको पूरा करना हमारा उद्देश्य है। कपड़े का वितरण स्थानीय जनता के बीच खुशहाली का माहौल बनाया। विशेषकर उन लोगों के लिए जो कपड़े की आवश्यकताएं अपने बजट से पूरा नहीं कर पाते। मौके पर सेवा पात्र फाउंडेशन के निर्देशक दिशांक चौहान भी मौजूद थे जो आईआईएषटी शिवपुर से पढ़ाई किए हैं। संस्था के बाकी सदस्यों ने बताया कि हमें समुदाय के लोगों को सहायता करने में खुशी होती है और हम इसे अवश्य कर्तव्य का हिस्सा मानते हैं। हम इस समुदाय के लोगों को सफल और समृद्ध बनाने में मदद के लिए आगे भी कड़ी मेहनत करेंगे। इस संगठन के द्वारा की जा रही इन गतिविधियों से साफ होता है कि संगठन के सदस्य वास्तव में लोगों की मदद करने के लिए तत्पर हैं। इसके द्वारा जो लोग जीवन के निराशाजनक पहलुओं में जूझ रहे हैं, उन्हें एक नई उम्मीद का संदेश मिलता है।
