प्रखंड राजद कमिटि का हुआ विस्तार,मोहन राणा और जियाउल को बनें उपाध्यक्ष।


 प्रखंड राजद कमिटि का हुआ विस्तार,मोहन राणा और जियाउल को बनें उपाध्यक्ष।

प्रखंड उपाध्यक्ष के तौर पर दोनों अब पार्टी को प्रखंड में देंगे नई पहचान।

टण्डवा (चतरा) : जिले के टंडवा प्रखंड राजद कमेटी के विस्तार को लेकर गुरुवार को टाउन हॉल परिसर में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष नीरज तिवारी एवं संचालन‌ प्रभु यादव ने किया।इस दौरान आगामी 12 फरवरी को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के रांची दौरे एवं 13 फरवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चतरा दौरे को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लेने का निर्णय लिया।इस दौरान सर्वसम्मति से प्रखंड कमिटी का विस्तार किया गया।इस दौरान राजद के सच्चे और वरिष्ठ सिपाही के रूप में अपनी पहचान बना चुके मोहन राणा एवं जियाउल हक के कंधों पर कमेटी ने प्रखंड उपाध्यक्ष पद का  बागडोर सौंप दिया है।वहीं पार्टी के प्रखंड महासचिव के रूप में यमुना प्रसाद यादव को चुना गया। जबकि पार्टी के सचिव के रूप में प्रमोद पांडे एवं मनोज कुमार सिंह को मनोनीत किया गया है।वहीं पार्टी के  कोषाध्यक्ष के पद पर रामदेव गंजू एवं उप कोषाध्यक्ष के पद पर सुरेश यादव एवं निर्मल यादव को मनोनीत किया गया। जबकि मीडिया प्रभारी के तौर पर मोइन अंसारी एवं बतौर युवा प्रखंड अध्यक्ष के पद पर शिवपूजन उर्फ विक्की चौरसिया एवं उपाध्यक्ष के पद पर गुलाम सरवर समेत पिछड़ी जाति मोर्चा के अध्यक्ष के पद पर रामजतन यादव को सर्वसम्मति से चयनित किया गया।पार्टी के इन सभी कार्यकर्ताओं के चयन एवं मनोनयन के साथ ही प्रखंड में पार्टी के संचालन का बागडोर उनके हाथों सौंप दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि चयनित सभी पदाधिकारियों से यह उम्मीद है कि वे  प्रखंड में पार्टी का बेहतर और जिम्मेदाराना तरीके से संचालन करेंगे। इस मौके पर बासुदेव गंझू,नरेश यादव,चंद्र प्रकाश कुशवाहा, शंकर रजक व नितेश सिंह समेत दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने