जिप सदस्य सुनीता कुमारी ने इसरी डुमरी बस पड़ाव का किया निरिक्षण।
डुमरी।जिप सदस्य सुनीता कुमारी ने शुक्रवार को इसरी डुमरी बस पड़ाव का निरिक्षण किया।जिप सदस्य ने पाया कि बस पड़ाव में वाहनों का ठहराव नहीं होने से कुड़ा कचरों का अंबार लगा हुआ हैं।जिप सदस्य ने कहा कि बस पड़ाव के नाम पर सिर्फ राजस्व वसूली हो रही हैं और सफाई भगवान भरोसे हैं।उन्होंने कहा कि बस पड़ाव के नाम पर टोल वसूली किया जाता हैं।लेकिन, सुविधाओं के नाम पर सिर्फ कूड़े का अंबार दिखता हैं,जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।आगे कहा कि बस पड़ाव में एक भी वाहनों का ठहराव नहीं होता हैं।लेकिन,इसके नाम पर अलग अलग जगहों पर अवैध वसूली हो रही हैं।इस संबंध में उप विकास आयुक्त को लिखित शिकायत किए हैं।यदि जल्द ही साफ सफाई नहीं किया गया और टोल के नाम अलग अलग जगहों पर हो रहे अवैध वसूली बंद नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
Tags:
Social
