जीवन ज्योति के दिव्यांग बच्चों ने मनाया क्रिसमस।

 

धनबाद।  रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के विशेष विद्यालय जीवन ज्योति में क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन  विद्यालय परिवार की ओर से किया गया। आज विद्यालय में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों ने क्रिसमस ट्री,सांताक्लॉज, स्नो बॉल आदि का बेहद आकर्षक डेकोरेशन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों ने कैंडल जलाकर क्रिसमस केक काटा और जिंगल बेल्स गानों के धुन पर जम कर डांस और मस्ती करते हुए क्रिसमस एवं आने वाले नववर्ष को मनाया। जीवन ज्योति के सचिव राजेश परकेरिया ने सभी को क्रिसमस एवं नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन बच्चों के द्वारा किये गए डेकोरेशन और इनके जोश एवं खुशी को देखकर क्रिसमस की खुशियों में चार चाँद लग गया है। वही जीवन ज्योति की प्राचार्या अपर्णा दास  ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज इस वर्ष के लिए बच्चों का लास्ट स्कूल डे है और आज का आयोजन हमारे प्यारे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने के लिए हम सब की ओर से एक छोटा सा प्रयास था। आज दार्जलिंग से आये हुए विशेष मेहमान  जगजीत सिंह  ने बच्चों के बीच क्रिसमस सांग की प्रस्तुति पेश कर सब के दिलों में उमंग भर दिया। आज जीवन ज्योति संस्थान की ओर से 5 वर्षीय शकीला खातून को क्रिसमस गिफ्ट के रूप में व्हीलचेयर प्रदान किया गया।  आज बच्चों को  भरत नरूला की ओर से स्वादिष्ट भोजन पेश किया गया तो वही कृष आइसक्रीम पार्लर की ओर से क्रिसमस केक वितरित किया गया। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से  राजेश परकेरिया,  राजीव गोयल,  विकास शर्मा, मनीष अग्रवाल,  भरत नरूला,  जगजीत सिंह, अपर्णा दास,  नीता सिन्हा एवं जीवन ज्योति विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Manoj Kumar

Digital Journalist.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने