कतरास प्रेस क्लब में बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।
बिहार जनता खान मजदूर संघ एक परिवार हैं जिससे आज लाखों लोग जुड़े हैं - रणविजय।
कतरास।प्रेस क्लब कतरास में तेतुलमारी कोलियरी के पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र प्रजापति द्वारा मिलन समारोह सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार जनता खान मज़दूर संघ के महामंत्री सह झारखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव रणविजय सिंह उपस्थित हुए।मुख्य अतिथि का स्वागत ब्रिज बिहारी सिंह एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं छोटू सिंह ने मुख्य अतिथि श्री सिंह को बुके एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।श्री सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सैकड़ों लोगों को सम्मानित भी किया।मौके पर एरिया 4 के जीएम,पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव सिंह,एरिया 5 के जीएम,विश्वविजय सिंह एवं सैकड़ों गणमान्य उपस्थित थे।
Tags:
Political
