रणविजय सिंह को मेयर प्रत्याशी बनाने को लेकर की गई चर्चा।


रणविजय सिंह को मेयर प्रत्याशी बनाने को लेकर की गई चर्चा।

कतरास।झारखंड प्रदेश सचिव कांग्रेस सह बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह को मेयर प्रत्याशी बनाने को लेकर बिहार जनता खान मजदूर संघ के केंद्रीय सचिव सह निवर्तमान पार्षद राममूर्ति सिंह उर्फ छोटू सिंह के नेतृत्व में बैठक की गई।इस बैठक में प्रमुख रूप से आगामी धनबाद नगर निगम चुनाव में रणविजय सिंह को मेयर प्रत्याशी बनाने को लेकर चर्चा हुई।राममूर्ति सिंह उर्फ छोटू सिंह के नेतृत्व में इस पर लगातार क्षेत्र में अपने समर्थकों व क्षेत्र के प्रमुख गणमान्य लोगों के साथ विचार विमर्श किया जा रहा हैं।जिसको आगे बढ़ाते हुए अंगारपथरा शिव मंदिर प्रांगण में आज की बैठक संपन्न हुई।

जिसकी अध्यक्षता राममूर्ति सिंह उर्फ छोटू सिंह के द्वारा की गई। जिसमें प्रमुख रुप से संगठन के वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह,शिवाधार सिंह,जगदेव पांडे,भोला पासवान, कृष्णा सिंह,चुनमुन सिंह,हरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।रणविजय सिंह को मेयर प्रत्याशी बनाने को लेकर बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने सहमति जताई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने