स्वर्गीय रघुनाथ महतो की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन।


 स्वर्गीय रघुनाथ महतो की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन।

तोपचांची।दुमदुमी पंचायत अंतर्गत पंचायत भवन के नजदीक स्वर्गीय रघुनाथ महतो की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम स्वर्गीय रघुनाथ महतो को लेकर दुमदुमी में एक प्रभात फेरी निकाली गई।इस प्रभात फेरी का नेतृत्व स्वर्गीय रघुनाथ महतो के समिति सदस्य सदानंद महतो ने किया।मौके पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि वह एक विद्वान व्यक्ति थे।उनका जीवन संघर्षपूर्ण जीवन रहा हैं।सदानंद महतो ने कहा कि रघुनाथ महतो ने झारखंड,बिहार तथा बंगाल का नेतृत्व किया था। उन्होंने शोषण मुक्त समाज की कल्पना की।वह सरल विचार के व्यक्ति थे।उन्हें14 भाषा का ज्ञान था।वे बहुत बड़े दार्शनिक थे।वे गांव के लोगों को हमेशा कृषि के लिए प्रेरित करते थे।वे तोपचांची पंचायत के प्रथम निर्विरोध मुखिया 1952 में बने थे।वे सच्चे समाज के जननायक थे।वे क्रांति पर विश्वास रखते थे।इस दौरान हलधर महतो ने कहा कि हमें स्वर्गीय रघुनाथ महतो के विचारों पर चलने की जरूरत हैं।

इस अवसर पर सरयू प्रसाद महतो,दयानंद प्रमाणिक,अनंतलाल महतो,जगदीश चौधरी,भाषा आंदोलन के नेता जयराम महतो, कृष्णा महतो,नीरज प्रमाणिक, पुनिया देवी,मोन्नी देवी,चांदो महतो,लक्ष्मण महतो ,डॉ प्रीतम महतो,संजय महतो,विमल महतो अनिल महतो,मोती देवी,अलवा देवी,प्रभु महतो,सुरेश महतो,सुरेश तुरी,महेशवर महतो,सूदन महतो, देवनारायण महतो,प्रमिला देवी, जगनी देवी,अनिल महतो,शेखर महतो,सरस्वती देवी,गीता देवी रीता देवी,चांदनी कुमारी सहित अन्य ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने