झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर- अपर्णा सेन गुप्ता
धनबाद। जिला परिसदन भवन में बीजेपी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने हेमंत सोरेन सरकार को भ्रष्टाचार के मामले में घेरते हुए जमकर हमला बोला।आरोपो की बौछार करते हुए कहा की झारखंड में गठबंधन की सरकार में भ्रष्टाचार चरम है, संगठित सत्ता पक्ष के द्वारा बालू की काला बाजारी से पूरा प्रदेश त्राही- त्राही कर रहा है।समुदाय विशेष की तुष्टिकरण के लिए सारी सिमाये लांघी जा रही है, लव जिहाद और हिंदू लड़कियों को जला कर मारने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, आदिवासी, व्यवसायी आज सुरक्षित नहीं है। महिलाओं की हत्या, बलात्कार की घटना रोज हो रही है। राज्य मुख्यालय और जिला मुख्यालय के लोग भी सुरक्षित नहीं है, मुख्यमंत्री के निकट के लोगों के भ्रष्टाचार के मामले में प्रतिदिन नए-नए कारनामे सामने आ रहे हैं, इनके विरुद्ध ईडी की करवाई में बड़ी मात्रा में कालाधन की बरामद हो रहा है।
सरकार का ओबीसी विरोधी चेहरा सबके सामने -ज्ञानरंजन सिन्हा
भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने कहा कि बिजली एवं पेयजल की व्यवस्था राज्य में देनी है ,बिना OBC आरक्षण के पंचायत चुनाव करवाया गया है, अब इसी के तर्ज पर नगर पालिका चुनाव भी करवाने की तैयारी है, इसे सरकार का OBC विरोधी चेहरा लोगों के सामने हैं, भाजपा कार्यकर्ता पर झूठा मुकदमा दर्ज किए जा रहे हैं। विकास कार्य ठप्प है। सुखाड़ का वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो पाया है, उन्होंने कहा की भाजपा ग्रामीणों के मुद्दे को लेकर जिले के सभी प्रखंडों नौ दिन आंदोलन करने जा रही है अगर इससे भी बात नहीं बनी तो आने वाले वक्त में डीसी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन दिया जाएगा।
रोजगार मांगने पर झूठे मुकदमे हो रहे हैं- धर्मजीत सिंह
स प्रेस वार्ता में भाजपा पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह ने कहा कि रोजगार के मामले में झारखंड सरकार विफल है इसका जीता जागता सबूत मैं हूं, यहां के बेरोजगार युवा जब रोजगार मांगने जाते है तो हेमंत सोरेन की सरकार ऐसे लोगों के ऊपर झूठे मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की काम कर रहीं है। इस प्रेस वार्ता का संचालन भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने किया। मौके पर निरसा विधायक अर्पणा सेन गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह जिला मीडिया प्रभारी रति रंजन गिरि सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं मौजूद थे।
