दुर्गा सोरेन सेना एनडीए गठबंधन के पक्ष में करेगा जनसंपर्क - विशाल बाल्मिकी

 दुर्गा सोरेन सेना एनडीए गठबंधन के पक्ष में करेगा जनसंपर्क - विशाल बाल्मिकी

बोकारो : दुर्गा सोरेन सेना युवा मोर्चा जिला कार्यालय में एक आवश्यक बैठक रखी गई।जिसमें युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष विशाल बाल्मिकी पहुंचे।जिला अध्यक्ष फारुख अंसारी के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुआ।मौके पर संगठन के सभी कार्यकर्ताओं से विशाल बाल्मिकी ने मुलाकात कर विचार विमर्श किया और दिशानिर्देश दिया।उन्होंने कहा कि दुर्गा सोरेन सेना सामाजिक सेवा में सक्रिय एक संगठन हैं।झारखंड के 14 लोकसभा सीटों पर संगठन एनडीए गठबंधन के पक्ष में जनसंपर्क करेगी।साथ ही विशाल बाल्मिकी ने भाजपा को धन्यवाद देते हुए कहा कि सीता सोरेन सोरेन को सम्मान देकर भाजपा ने दुर्गा सोरेन का मान बढ़ाया हैं।भाजपा के साथ सीता सोरेन आदिवासी मूलवासी झारखंडवासी सहित राज्य के आंदोलनकारियों के सम्मान में विकास कार्यों को साकार करने का काम करेंगी।बैठक में मुख्य रूप से फारूक अंसारी,गंगासागर पांडेय,आबेद्दीन अंसारी,राजा रऊफ,अशोक पाठक,सुबोध झा,गुड्डू तुरी,शेख सफीक,अख्तर अंसारी,लाला बाबू,इम्तियाज अंसारी,ताज हसन,प्रिंस अंसारी सहित अन्य मौजूद रहें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने