अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ युवा प्रकोष्ठ के धनबाद जिला अध्यक्ष बनें दिलीप पाण्डेय
धनबाद : अन्तर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ झारखंड प्रदेश का विस्तार करते हुए प्रदेश युवा संगठन मंत्री ओमप्रकाश पांडेय की अनुशंसा पर दिलीप पाण्डेय को उनके काम को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के (युवा प्रकोष्ठ) धनबाद जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया हैं।दिलीप बैंक मोड़ धनबाद का रहने वाले हैं।दिलीप पाण्डेय लगातार कई वर्षों से ब्राह्मणों के हित में नि:स्वार्थ भावना से कार्य करते रहे हैं।इस नियुक्ति से झारखण्ड प्रदेश कार्यकारिणी और सदस्यों में हर्ष हैं।दिलीप पाण्डेय ने बताया कि हम लगातार कई वर्षों से ब्राह्मण समाज के हित के लिए काम करते आए हैं और आगे भी लगातार ब्राह्मण समाज के हित के लिए काम करते रहेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव में भी उनकी अहम भागीदारी होगी। जिससे कि कई मुद्दों पर उन्होंने ब्राह्मण समाज के हित के लिए कई राजनीतिक पार्टियों से भी बात किया है।उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से हमारे ब्राह्मणों की संख्या धनबाद में है और धनबाद में कोई भी राजनीतिक दल हम ब्राह्मणों पर ध्यान नहीं देते हैं।जिसे लेकर भी बहुत सारी समस्या उत्पन्न हो रहीं है।उन्होंने आश्वस्त किया कि कुछ माह में वे सारी समस्याएं समाप्त करने का प्रयास करेंगे।
