नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज से मिले आशुतोष द्विवेदी,पदभार के लिए दी बधाई
रांची : बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज से उनके आवास में नये दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर आशुतोष द्विवेदी ने उनसे झारखंड राज्य में कला एवं खेल के विकास सम्बंधित कई विषयों पर सकारात्मक चर्चा की।इस अवसर पर उन्होने कहा कि झारखंड राज्य कलाकारों एवं खिलाड़ियों का गढ़ हैं।इन लोगो को बढ़ाने के लिए हम सभी को कार्य करने की जरूरत हैं।
इस अवसर पर शशांक राज ने कहा कि कलाकारों एवं खिलाड़ियो को बढ़ाना ही युवा मोर्चा की पहली प्राथमिकता होगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच भी यही है।इस अवसर पर प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी जागरूकता अभियान के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार दुबे समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
