झामुमो धनबाद महानगर कमिटी ने हरि मंदिर प्रांगण में किया अनुष्ठान

 झामुमो धनबाद महानगर कमिटी ने हरि मंदिर प्रांगण में किया अनुष्ठान

धनबाद : झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर कमिटी द्वारा रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सलामती एवं जल्द से जल्द उनकी रिहाई के लिए हरि मंदिर प्रांगण धनबाद में पूजा - पाठ,अर्चना,हवन,आहुति इत्यादि किया गया।मौके पर केंद्रीय सदस्य नीलम मिश्रा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर साजिश और षड्यंत्र के तहत हेमंत सोरेन को हिरासत में लिया गया हैं।इससे झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि झारखंड का प्रत्येक व्यक्ति दु:खी एवं क्रोधित हैं।लोग सड़कों पर उतरकर न्याय मार्च करते हुए जनता के बीच जाकर भाजपा की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए उतारू हैं।जनता की एक ही आवाज हैं कि जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा।उन्होंने आगे कहा कि ईश्वर की लाठी में आवाज नहीं होती हैं।इसलिए भाजपा अपने बुरे कर्मों का फल भुगतने के लिए तैयार रहें।इस दौरान अमितेश सहाय,डॉ नीलम मिश्रा,धरनीधर मंडल,मुकेश सिंह,मंटू चौहान,मिहिर दत्ता,सुदीप दत्ता,राजू प्रमाणिक,राजेश तुरी,विष्णु,सपन मोदक,अमित महतो,बंटी सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने