झामुमो युवा मोर्चा के जिला सचिव बने सावन सुमन
धनबाद : झारखंड युवा मोर्चा धनबाद जिला समिति का विस्तार करते हुए सावन सुमन जिला सचिव मनोनित किए गए।सावन सुमन ने नया दायित्व मिलने पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ जिला सचिव का दायित्व दिया गया है।उसे पूरे ईमानदारी के साथ निभाया जायेगा।उन्होंने आगे कहा कि झारखंड युवा मोर्चा आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय है।आने वाले समय में जनता के बीच जाकर पार्टी के सिद्धांतो और विचारों का प्रचार प्रसार का कार्यक्रम किया जायेगा।सावन सुमन ने बताया कि झारखंड सरकार को अस्थिर करने का कुचक्र भाजपा ने चलाया,मगर वह सफल नहीं हो सका।झारखंड के विकास में यहां के युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है।झारखंड के युवा भाजपा के कुचक्र को कभी सफल नहीं होने देंगे और आने वाले चुनाव में सबक सिखाने का काम करेगी।
