गाँव परिक्रमा दिवस का शुभारंभ

 गाँव परिक्रमा दिवस का शुभारंभ


तोपचांची : सोमवार को गाँव परिक्रमा दिवस का शुभारंभ  तोपचांची प्रखंड के नेरो पंचायत के नेरो ग्राम से किया गया।जिसके बाद कार्यक्रम करमाटाॅंड़ और खेतको ग्राम में भी किया गया।इसमें मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के धनबाद जिला प्रभारी सुरेश महतो,श्यामल तिवारी,ज्योतिलाल महतो,पप्पु तिवारी सहित अन्य मौजूद रहें।ज्ञात रहें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चहर के निर्देशानुसार पूरे भारत में ग्राम परिक्रमा यात्रा किया जाना हैं।जिसका शुभारंभ मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से किया गया।इसी निमित्त भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के दिशा निर्देशानुसार उक्त कार्यक्रम भाजपा नेता सुरेश महतो के नेतृत्व में किया गया हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने