डीआईटी में प्रवेश हुआ प्रारंभ,सबसे कम शुल्क में करें पॉलीटेक्निक और बीटेक
धनबाद : शक्तिनगर को - ऑपरेटिव कॉलोनी भेलाटाॅंड़ में धनबाद इंटीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।जिसमें संकाय 2023-26 में प्रेवश को लेकर बताया गया।साथ ही प्रमुख जानकारियां दी गई।ज्ञात हो कि डीआईटी द्रोणा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के अंतर्गत हैं।यह झारखंड का पहला पॉलिटेक्निक कॉलेज हैं।जिसमें ईवी टेक्नोलॉजी,बायो टेक्नोलॉजी,फायर टेक्नोलॉजी सेफ्टी का प्रशिक्षण पहली बार झारखंड के किसी संस्थान में दी जा रही हैं।इस संस्थान के प्राचार्य राजेंद्र राज हैं।जिन्हें तकनीकी संस्थान चलाने का कार्यानुभव पिछले 25 वर्षों का हैं।बीआर अनेक सरकारी और गैर - सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में अतिथि भी रह चुके हैं।इस कॉलेज के चेयरमैन प्रेम प्रकाश हैं।जिन्हें तकनीकी शिक्षा और कॉलेज प्रबंधन का अनुभव पिछले 12 सालों से हैं।इनके द्वारा झारखंड के विभिन्न जिलों में 10 आईटीआई संचालित हैं।इस संस्थान के निदेशक डॉ विजय सिंह हैं।जो पिछले 30 सालों से शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं और झारखंड का सर्वश्रेष्ठ पॉलिटेक्निक कॉलेज सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गिरिडीह के निदेशक भी हैं।इनके द्वारा जमुई जिले में भी पॉलिटेक्निक,बीबीए,बीसीए कॉलेज इस साल से आरंभ किया गया हैं।धनबाद इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सत्र 2023 - 24 में वर्किंग प्रोफेशनल के लिए बी - टेक,मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इन तीनों संकाय में दिया जाएगा।संस्थान का मुख्य उद्देश्य कौशल विकास को बढ़ाना हैं। डीआईडी सबसे कम शुल्क में पॉलिटेक्निक और बीटेक करवाएगी।मात्र ₹10000 में ई कल्याण योजना के तहत 3 साल का डिप्लोमा कोर्स करवाएगी। लेकिन इस ऑफर का लाभ प्रथम 100 छात्रों को मिलेगा।यह संस्थान विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के सम्मुख हैं।जो एक स्वच्छ रमणीय एवं कौतूहल मुक्त वातावरण में हैं।जहां छात्र अपना अध्ययन करेंगे।
संस्थान की निदेशिका रूबी सांकृत्यायन ने बताया कि भारत सरकार के नई शिक्षा नीति के तहत इस पॉलीटेक्निक कॉलेज की मान्यता ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन दिल्ली से प्राप्त हैं।नई शिक्षा नीति में आधुनिक तकनीकी कोर्स (इमर्जिंग कोर्स ) शामिल किया गया हैं।झारखंड में पहली बार इंजीनियरिंग की फायर टेक्नोलॉजी एंड सेफ्टी, बायो टेक्नोलॉजी तथा ई वी टेक्नोलॉजी जैसे मॉडर्न कोर्स को डीआईटी धनबाद में सम्मिलित हैं।इसके अलावा पाँच कोर ब्रांच कंप्यूटर साइंस,माइनिंग,मैकेनिकल,सिविल तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की भी पढ़ाई होगी।डीआईटी धनबाद जेयूटी राँची से संबद्धता प्राप्त हैं।जो हुत ही जल्द ऑफिस प्रोफेशनल के लिए बीटेक शुरू करने जा रही हैं।चूंकि पहले से हमारा अनुभव लैब इक्विपमेंट मैन्यूफ़ैक्चरिंग में 12 वर्षों से है और हमारे छात्रों को उसमें काम करने का अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा।
