भाजपा नेता सुरेश महतो ने तोपचांची प्रखंड के विभिन्न गांवों में किया जनसंपर्क


भाजपा नेता सुरेश महतो ने तोपचांची प्रखंड के विभिन्न गांवों में किया जनसंपर्क

तोपचांची : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला प्रभारी सुरेश महतो ने शनिवार को तोपचांची प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया।इस दौरान उन्होंने करमाटाॅंड़,चलकरी,पावापुर,हरिहरपुर,चैता आदि गांवों के महिला पुरुष संग बैठक कर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रहीं जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए कार्यों के संबंध में लोगों को जागरूक किया।इसके अतिरिक्त किसानों को विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा की।मौके पर अशोक महतो,मधुसूदन महतो,मनोज महतो,वीना देवी,विमला देवी,मंजू देवी,लालचंद महतो सहित अन्य दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने