रांची नगर निगम द्वारा डांस झारखंड में 150 वृक्ष का किया वितरण


 रांची नगर निगम द्वारा डांस झारखंड में 150 वृक्ष का किया वितरण

रांची : सोमवार को रांची नगर निगम रांची के द्वारा रातु रोड स्थित "डांस झारखंड" में 150 वृक्षों का वितरण किया गया।साथ ही विवेकानंद यूथ क्वेक फाउंडेशन एवं रिलेशनस के संयुक्त तत्वाधान में मिशन लाईफ के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं उर्जा संरक्षण पर सेमिनार भी आयोजित किया गया।जिसमें 150 छात्र छात्राओ को संस्था की ओर से पर्यावरण संबंधित कई महत्त्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रिलेशनस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी,विवेकानंद यूथ क्वेक फाऊंडेशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल,डांस झारखंड के निदेशक राम सिंह,गंगा यात्री पीयूष पाठक,नगर निगम के सौरभ केशरी,उमेश कुमार, सुतापा कुमारी समेत कई लोग उपस्थित थे।इस अवसर पर सैंकड़ो छात्र छात्राओ एवं उनके अभिभावक गण उपस्थित थे।उक्त जानकारी आशुतोष द्विवेदी के द्वारा दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने