बलियापुर के विभिन्न मनसा पूजा के पंडालों में पहुंची उप प्रमुख आशा देवी
बलियापुर : मनसा पूजा को मानभूम क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण पूजा माना जाता हैं।बलियापुर प्रखंड के सभी गांवों में मनसा पूजा को लेकर विशेष उत्साह हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को बलियापुर क्षेत्र के दास टोला,धीबर टोला,स्वर्णकार टोला,पाल टोला,डांगापाड़ा आदि के पूजा पंडालों में प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी उपस्थित हुई और पूजा अर्चना की।इस अवसर पर उप प्रमुख आशा देवी ने कहा कि सावन संक्रांति से पूरे भादों महीना तक अपने सुविधा अनुसार यह पूजा को संपन्न करते हैं।मन की आशा पूर्ण करने वाली देवी ही मनसा देवी मां हैं।इनके आराधना से हमारी हर मनौती पूर्ण होती हैं।इस अवसर उन्होंने सभी को मनसा पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।मौके पर मुकुल चंद्र रोहिदास,गंभीर दास,स्वपन कुमार महतो,माथुर रविदास आदि उपस्थित थे।
