हिंदी साहित्य विकास परिषद ने अपने गौरवशाली 44 वें वर्ष पर साहित्यकारों व समाजसेवियों को दिलीप चंचल काव्य सम्मान से किया सम्मानित



23 सितंबर को डॉ कुमार विश्वास और कैलाश खेर के हाथों होगा झारखंड के साहित्यकारों का समग्र साहित्य ग्रंथ का लोकार्पण

धनबाद। होटल कोल कैपिटल में हिंदी साहित्य विकास परिषद ने अपने गौरवशाली 44 वर्ष के उपलक्ष्य में शहर के स्थानीय  साहित्यकारों व समाजसेवियों को दिलीप चंचल काव्य सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान लगभग 14 लोगों को दिया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले लोगों में बसंत जोशी,संत कुमार श्रीवास्तव, हरीश गर्ग, सुशांत कुमार, अनिता अग्रवाल, रूपेश दुबे, मुकुंद रविदास ,सीताराम सिंह, दयानंद बटोही, डॉक्टर नीलम मिश्रा,नवोदित काव्य में आर्यन कुमार, निशा अग्रवाल    खेलकूद में हर्ष वी मटालिया शामिल है। समाज सेवा में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ निर्मल ड्रोलिया को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का उद्घाटन सुप्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी श्री विरेंद्र भगत ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चेतन गोयनका थे।कार्यक्रम में स्वागत अध्यक्ष के रूप में सुप्रसिद्ध समाजसेवी गोपाल कटेसरिया मौजूद थे। जिन्होंने आए हुए सभी आगंतुक अतिथियों का का स्वागत किया।



परिषद साहित्य जन जागरण में  युवाओं की हिस्सेदारी के लिए प्रयासरत- राकेश शर्मा 

झारखंड के साहित्यकारों का समग्र  साहित्य ग्रंथ का लोकार्पण

हिंदी साहित्य विकास परिषद के युवा सचिव राकेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष हिंदी साहित्य विकास परिषद अनेकों महत्वपूर्ण कार्य करने जा रही है। जिसमें मुख्य रुप से झारखंड के साहित्यकारों का समग्र  साहित्य ग्रंथ का लोकार्पण करने जा रही है ।जिसका लोकार्पण 23 सितंबर 2030 को डॉ कुमार विश्वास के म्यूजिकल बैंड डॉक्टर शैलेश लोढ़ा व सुरेंद्र शर्मा वं देश के सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर के हाथों किया जाएगा। साथ ही कोयलांचल के प्रतिनिधि कवियों का काव्य संग्रह कोयले पर सुलगते शब्द का भी लोकार्पण किया जाएगा। राकेश शर्मा ने बताया कि हिंदी साहित्य विकास परिषद साहित्य जन जागरण के माध्यम से  युवाओं को जोड़ने का कार्य कर रही है। जिससे युवा अपनी संस्कृति की जड़ों से जुड़ पाए।

इनकी रही सहभागिता

कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक संचेती, शिवबालक सिंह, संजय तिवारी, शैलेंद्र नरूला, शिव शक्ति प्रसाद, प्रमोद गोयल ,सुनील तुलसियान, अशोक चौरसिया, अनिल सिंह, विवेक रुंगटा, ओम अग्रवाल, विकास अग्रवाल ,रंजीत सर्राफ,अजय शर्मा, कृष्ण कुमार सिंह आदि मौजूद थे

Manoj Kumar

Digital Journalist.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने