मारवाड़ी विकास ट्रस्ट के पारिवारिक वन भोज में महिला सदस्यों को जोड़ने पर बल दिया गया

 


धनबाद। मारवाड़ी विकास ट्रस्ट द्वारा आयोजित मकर संक्रांति उत्सव एवं पारिवारिक वन भोज आज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल  के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। आज के आम सभा के मुख्य अतिथि  शेखर अग्रवाल जी थे मंच पर उपस्थित सभी सम्मानीय ट्रस्टी गणो का परिचय सचिव अनिल मुकीम ने कराया एवं कार्यक्रम का संचालन किया। आज की आमसभा का मुख्य विषय मारवाड़ी विकास ट्रस्ट में अधिक से अधिक नारी शक्ति को जोड़ना था। अभी तक मारवाड़ी विकास ट्रस्ट मे कुल 455 ट्रस्टी है जिसमे केवल मात्र 10 महिला ट्रस्टी है। ट्रस्ट की कार्यकारिणी की बैठक एवं बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था की मात्र एक लाख दान राशि देने पर किसी भी महिला को संस्थापक सदस्य बनाने पर निर्णय लिया गया था। उसी अनुसार आम सभा में पारित हो जाने पर समाज के अधिक से अधिक महिलाएं नारी शक्ति ट्रस्टी के रूप में मारवाड़ी विकास ट्रस्ट के कार्यक्रम को ले जाने में आर्थिक सहायता के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम मै अपना अभूतपूर्व योगदान प्रदान करेंगी। इसी क्रम में आज की आम सभा ने यह पारित कर दिया कि किसी भी महिला को 15 दिन के अंदर यानी 31 जनवरी 2023 तक संस्थापक ट्रस्टी बनने पर मात्र एक लाख की धनराशि देनी होगी एवं उसके बाद वह दान राशि सामान्य दो लाख या तीन लाख होगी। 31 जनवरी तक ली गयी संस्थापक सदस्यता महिला के जीवन काल तक किसी भी दूसरे को ट्रांसफर नहीं की जाएगी। आम सभा के इस निर्णय को सभी ने सहर्ष स्वीकार किया एवं 14 महिला ट्रस्टी बनने का प्रस्ताव भी उसी समय आ गया ।अगले 15 दिनों के अंदर में लगभग 100 महिला ट्रस्टी मारवाड़ी विकास ट्रस्ट में जोड़ने की योजना है। जिससे ट्रस्ट को एक नई मजबूती प्रदान होगी। वन भोज का आनंद लेने के लिए शहर के विभिन्न संस्थाओं जैसे आनंद मंगल, मारवाड़ी महिला समिति, एकल महिला समिति, शक्ति शाखा एवं मारवाड़ी विकास ट्रस्ट के परिवार के सदस्यों की संख्या लगभग 450 थी एवम इस वन भोज का आनंद लेने के लिए अत्यधिक संख्या में परिवार के बच्चे भी आए जिन्होंने कार्यक्रम का लुफ्त उठाया एवं स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।



कार्यक्रम के संयोजक श्याम पसारी ने सभी को अपने कार्यो से प्रभावित किया एवम वेद प्रकाश केजरीवाल ने महिलाओ एवम बच्चो को विभिन्न गेम्स खिलाकर आनन्दित किया।कार्यक्रम के अन्त मे कोषाध्यक्ष बिनोद पसारी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनीष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, संजय सरावगी, संजय सिंघानिया  सुशील सिंघानिया ,सुशील सांवरिया, रवि अग्रवाल  प्रियम गोयनका, अनिल गुप्ता ,ललित सांवरिया  निर्मला तुलस्यान, योगेंद्र तुलस्यान, चेतन गोयनका, प्रमोद गोयल एवं समाज के काफी लोग उपस्थित थे।

Manoj Kumar

Digital Journalist.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने