रोहित आरके का बदला लुक अलग अंदाज देखें नागपुरी म्यूजिक वीडियो कातिल अदा।


 रोहित आरके का बदला लुक अलग अंदाज देखें नागपुरी म्यूजिक वीडियो कातिल अदा।

रांची। झॉलीवुड अभिनेता रोहित आरके अपने अलग लुक और अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं। कारण यह अपने वीडियो में हमेशा कुछ नया करते हैं। जो दर्शकों को बहुत ही पसंद आता हैं।एक बार फिर से इन्होंने अपने नए लुक और अलग अंदाज से हंगामा मचा दिया हैं।दर्शकों को रोहित आरके का नया लुक और अलग अंदाज नागपुरी म्यूजिक वीडियो कातिल अदा में काफी पसंद आ रहा हैं। एबीसी नागपुरी शो यूट्यूब चैनल पर रिलीज म्यूजिक वीडियो कातिल अदा एक मनोरंजक म्यूजिक वीडियो हैं।जिसका ऑडियो और वीडियो दोनों ही क्रमशः सुनने और देखने योग्य हैं।श्रोताओं और दर्शकों द्वारा यह गीत पसंद किया जा रहा हैं।जिससे उम्मीद की जा रहीं हैं कि पिछले गीतों की तरह ही रोहित आरके का यह म्यूजिक वीडियो भी सुपरहिट होने वाला हैं।

मनोज शहरी की आवाज में बेहद ही कर्णप्रीय गीत हैं और म्यूजिक डायरेक्टर डीवीजे अभिषेक व अरविंद ने इस गीत का म्यूजिक आधुनिक बॉलीवुड स्टाइल में बनाया हैं।जो अन्य नागपुरी गीतों से बिल्कुल अलग हैं,साथ ही बीच बीच में रेप किया गया हैं।जिससे गीत संगीत और भी कर्णप्रिय लगता हैं।रोहित आरके का डांस और प्रिया वर्मा की अदाएं दर्शकों को वीडियो में बने रहने के लिए मजबूर कर देती हैं।मिला जुलाकर कहा जाए तो म्यूजिक वीडियो बेहद ही शानदार हैं और नागपुरी दर्शक इसे पसंद भी कर रहें हैं।

इस गीत के को - आर्टिस्ट मैडी,कैमरामैन और एडिटर धीरज डेनियल,सहायक डीओपी केडी,निर्देशक अनमोल कैल्क्सो,सहायक निर्देशक भूषण नायक,निर्माता समीर बैक,स्टाइल पार्टनर थ्री स्टार यूनीसेक्स सैलून, स्पॉन्सर्स ओरियंस और तेज कंप्यूटर हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने