गुजरात में भाजपा की जीत पर धनबाद में जश्न।


 गुजरात में भाजपा की जीत पर धनबाद में जश्न।

धनबाद।भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर के द्वारा गुजरात चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर भाजपाइयों के द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए रणधीर वर्मा चौक पर मिठाई बांट कर एवं पटाखे छोड़ कर खुशी जताई गई। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस जीत के लिए बधाई दी एवं इस मौके पर भाजपा धनबादम हानगर के जिलाअध्यक्ष चन्द्र शेखर सिंह ने कहा कि यह जीत नरेंद्र मोदी की नितियों और किये गए कार्यों की जीत हैं। 

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ  नेत्री सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्या रागीनी सिंह ने कहा कि गुजरात की जनता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं जनता के हित में किए गए कार्यों पर 27 वर्षों के बाद भी मुहर लगा कर भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री के प्रति अटूट विश्वास दिखाया हैं।

वहीं इस दौरान मुख्य रूप से रमेश राही,सत्येंद्र कुमार,नितिन भट्ट,श्रवण राय,संजय झा,मानस प्रसुन,मिल्टन पार्थ सारथी,चन्द्र शेखर,मुन्ना,अमलेश सिंह ,रुपेश सिन्हा,निर्मल प्रधान,मौसम सिंह,राजकुमार मंडल,तमाल राय, देवाशीष पाल,टुन्ना सिंह,शशि कुमार,भृगुनाथ भगत,धीरज शर्मा,राजाराम दत्ता,संतोष सिंह, सुधीर कुमार,रीता यादव,बाबी पाण्डेय,बबलू फरिदी,अजय कांत सिन्हा के अलावा सैकड़ों की संख्या में भाजपा के गणमान्य सदस्य मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने