झारखंड कुशवाहा समाज ने प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे का फूंका पुतला।


 झारखंड कुशवाहा समाज ने प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे का फूंका पुतला।

धनबाद।गुरुवार  को झारखण्ड कुशवाहा महासभा- धनबाद जिला के अध्यक्ष लालबाबू सिंह के नेतृत्व में झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पाण्डे का पुतला दहन किया गया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष लालबाबू सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा पूरे झारखण्ड में नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई। लेकिन,एक भी कुशवाहा समाज से नहीं हैं।जबकि,पिछले समय में धनबाद,गिरिडीह और हजारीबाग  जिला में अध्यक्ष थे।झारखण्ड में कुशवाहा समाज की 12% आबादी हैं।लेकिन कांग्रेस पार्टी कुशवाहा समाज को नजरअंदाज कर रही हैं।कांग्रेस प्रभारी और प्रदेशाध्यक्ष जातिवाद को बढ़ावा दे रहे हैं।राहुल गांधी भारत जोड़ने निकले हैं,लेकिन ये लोग कांग्रेस पार्टी को तोड़ने में लगे हैं।आने वाले समय मे कुशवाहा समाज कांग्रेस पार्टी को आइना दिखाने का काम करेगी।कुशवाहा महासभा के नेता दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे से समय मांगे हैं।बहुत जल्द मिलकर झारखण्ड में कुशवाहा जाति को नजरअंदाज किये जाने का विरोध करेंगे।अगर कांग्रेस नेतृत्व इस पर गंभीरता से पुनर्विचार नहीं करती हैं।तो कुशवाहा महासभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार प्रसार करेगी।

धनबाद विधानसभा में 30 हजार से ज्यादा और धनबाद जिला में लगभग 1 लाख 29 हजार से वोट कुशवाहा समाज का हैं।जिसकी जितनी भागीदारी हैं,उसकी उतनी हिस्सेदारी भी सुनिश्चित होनी चाहिए,अन्यथा हम चुप नही बैठेंगे।इस मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष लालबाबू सिंह, शिवदत्त सिंह,रामप्रवेश प्रसाद, डॉक्टर बालेश्वर कुशवाहा,रामचंद्र सिंह,जितेंद्र प्रसाद,मुन्ना कुशवाहा,रामजी कुशवाहा,इंद्र भूषण कुशवाहा,संतोष कुशवाहा, इंद्रजीत कुशवाहा,मुकेश कुशवाहा,अमनजीत सिंह,सचिन वर्मा,हरेंद्र वर्मा,संदीप कुमार कक्कू,अवधेश सिंह,हरेराम प्रसाद,विकास कुशवाहा,आदित्य कुशवाहा,सत्येंद्र मंडल,सत्येंद्र प्रसाद,अवध किशोर सिंह,महेश प्रसाद,जगलाल कुशवाहा,दीपक सिंह,प्रभुनाथ प्रसाद,मोहन प्रसाद,हरिकिशोर सिंह,अमर प्रसाद,मुकेश वर्मा,सुनील प्रसाद, मुन्ना प्रसाद,अभिषेक सिंह, विवेक सिंह सहित सैकड़ों कुशवाहा बन्धु उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने