प्रखंड स्तर के बाद अब जिला स्तर पर भाजपा करेंगी हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन।
धनबाद।हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ के नारे के साथ प्रदेश के सभी प्रखंडों में प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अब जिला स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।जिसकी तैयारी सभी जिला मुख्यालयों पर जोर शोर से जारी हैं।बताया जाता हैं कि आगामी 23 नवंबर को धनबाद मुख्यालय के समक्ष जिला के भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।
इसी को लेकर धनबाद विधानसभा के अंतर्गत जिला के पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,मोर्चा के अध्यक्षगण की बैठक धनबाद विधायक राज सिन्हा के आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई।
विधायक राज सिन्हा ने बताया कि धनबाद विधानसभा से लगभग 5000 कार्यकर्ताओं के इस आंदोलन में भाग लेने का लक्ष्य हैं।इस बैठक में प्रमुखता से जिला स्तर पर प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर चर्चा हुई।
