धनबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में जिला में चल रहे भारत जोड़ो यात्रा की समीक्षा मंडल अध्यक्षों का गठन संबंधित विषयों पर चर्चा एवं आगामी 26 नवंबर को आयोजित संविधान दिवस एवं 9 दिसंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। मौके पर जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के द्वितीय चरण का कार्यक्रम जिला में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया और प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार आगामी 9 दिसंबर को जिला मुख्यालय में ऐतिहासिक रूप से भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम आयोजित की जाएगी एवं आगामी 26 नवंबर को कांग्रेस पार्टी जिला मुख्यालय में संविधान दिवस मनाएगी।आगे श्री सिंह ने कहा कि देश की तानाशाह मोदी सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है देश में व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है पेट्रोल, डीजल सीएनजी एवं रसोई गैस से लेकर अनाज, दालें, कुकिंग आयल जैसी जरूरी चीजों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर लोगों को कमर तोड़ने का काम किया है मोदी सरकार द्वारा आटा, चावल, दही पनीर, शहद जैसे रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं में वेट लगाने से महंगाई और बढी है। देश में किसान, मजदूर, महिलाएं बेरोजगार युवा केंद्र सरकार की क्रियाकलाप से त्रस्त एवं परेशान हैं आगे श्री सिंह ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार का 3 वर्ष का कार्यकाल काफी सराहनीय वह उल्लेखनीय रही है। इसके बावजूद झारखंड में भाजपा के द्वारा जन आक्रोश रैली कर लोगों को दिग्भ्रमित एवं गुमराह करने का काम कर रही है, गत दिन धनबाद में जन आक्रोश रैली में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा हेमंत सरकार के प्रति अपशब्द एवं गलत बयानबाजी किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है,रघुवर दास एक पूर्व मुख्यमंत्री रहते हुए इस तरह का हेमंत सरकार के प्रति निम्न स्तरीय भाषा का बयानबाजी करना खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे के समान है। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया कि सार्वजनिक तौर पर रघुवर दास अपने बयान पर माफी मांगे नहीं तो कांग्रेस पार्टी जोरदार आंदोलन करेगी। आगे श्री सिंह ने कहा कि सभी नवनियुक्त प्रखंड नगर अध्यक्षों को प्रदेश कांग्रेस द्वारा दी गई टास्क को पूरा करने का निर्देशित किया एवं हर वार्ड में वार्ड अध्यक्ष एवं हर पंचायत में पंचायत अध्यक्ष का गठन करने का आह्वान किया। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा, एआईसीसी सदस्य मदन महतो, प्रदेश डेलीगेट शमशेर आलम, मनोज यादव, दुर्गा दास, मंटू दास, नवनीत नीरज, संजय महतो, राजू दास, गोपाल कृष्ण चौधरी, पप्पू कुमार तिवारी, कामता पासवान, बबलू दास, जावेद रजा, मनोज कुमार हाडी, गैरूल हसन, रत्नेश यादव, रामजी भगत ,रवि रंजन सिंह, माली गोप,सिकंदर-ए-आजम,भास्कर झा,इम्तियाज आलम,सोहेल अली,विजय महतो,सत्यम कुमार सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।
रघुवर दास सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे नहीं तो होगी आंदोलन- ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह
byManoj Kumar
•
0
