गरीब की बेटी के विवाह में राशन सहित किया गया आर्थिक सहयोग।


 गरीब की बेटी के विवाह में राशन सहित किया गया आर्थिक सहयोग।

धनबाद।सम्राट अशोक कल्याण क्रांति संघ के द्वारा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुशवाहा के नेतृत्व में धनबाद से चलकर लगभग 100 किलोमीटर दूर पुरुलिया ( पश्चिम बंगाल) जाकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बेटी की शादी में राशन के साथ-साथ आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक कल्याण क्रांति संघ का गठन जरूरतमंद लोगों के सहायता के लिए ही किया गया हैं।संघ के माध्यम से शादी विवाह,पढ़ाई लिखाई,बीमारी इत्यादि जैसी समस्याओं में लोगों को मदद की जाती हैं।साथ ही नशा उन्मूलन के खिलाफ भी जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।इस मौके पर संजय कुशवाहा के साथ-साथ रवि रंजन रवानी,विमलेश कुशवाहा , संगठन की महिला नेत्री दीपा देवी और लालू रजक उपस्थित थे। वहीं राजेश कुशवाहा,राम उदगार महतो,वकील भगत,नीरज कुमार, वीरेंद्र कुमार,आसिफ इकबाल, विजय मंडल,नागेश्वर मेहता, संजय पाल,बृज भूषण कुशवाहा, लोकेशन मंटू कुमार,भोलानाथ राम,धर्मेंद्र यादव,मिथिलेश कुमार सिंह,शैलेंद्र कुशवाहा,मोहम्मद रुस्तम,अभिमन्यु कुमार,उज्जवल वर्मा,विशाल पासवान इत्यादि लोगों के द्वारा जिनसे जो बन पड़ा सबों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और आगे भी इस तरह के पुण्य कार्य में सहयोग करने की बात कही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने