भाजपा ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन,जिला मुख्यालय में जुटे कई दिग्गज भाजपा नेता।
धनबाद।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ प्रदर्शन कार्यक्रम बुधवार को पूरे झारखंड में एक साथ सभी जिला मुख्यालयों में भाजपा के द्वारा सरकार के विरोध में आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,पूर्व मंत्री जेपी पटेल,निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता,धनबाद विधायक राज सिन्हा,बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो और उनकी पत्नी सावित्री देवी ,झरिया की पूर्व विधायक कुंती सिंह, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह,पूर्व मेयर शेखर अग्रवाल सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित हुए।कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा उचित सुरक्षा व्यवस्था की गई एवं कोर्ट मोड़ रोड में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था की गई।इस घेराव एवं प्रदर्शन में धनबाद जिले के सभी प्रखंडों से भाजपा कार्यकर्ता हजारों की संख्या में धनबाद पहुंचे।बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो,सिंह मैंशन की बहु सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह और धनबाद विधायक राज सिन्हा के समर्थकों की भीड़ सबसे ज्यादा देखी गई।जिनके द्वारा जमकर नारेबाजी भी गई।
विधायक ढुल्लू महतो के समर्थक रणधीर वर्मा स्टेडियम से रणधीर वर्मा चौक पहुंचे।वही विधायक राज सिन्हा के समर्थक पहले जिला परिषद मैदान में जुटे और फिर गोल्फ ग्राउंड से हो कर रणधीर वर्मा चौक पहुंचे।भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार निकम्मी हैं और इसे जाना होगा।
वहीं बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि झारखंड में लूट मची हुई हैं।लोग बेरोजगार हैं, बेनीडीह साइडिंग में घटित घटना को लेकर उन्होंने कहा कि कोयला चोरी में लोगों की जान जा रहीं हैं।लेकिन,वे सड़क पर उतरकर आवाज उठा रहें हैं।उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी जन दबाव के कारण मेयर चुनाव में भाग लें रहीं हैं।उन्हें भरोसा हैं कि जनता उन्हें भरपूर समर्थन देगी।वहीं रागिनी सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार से जनता ऊब चुकी हैं और यह सरकार जाने वाली हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वर्तमान सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर बरसे।उन्होंने हेमंत सोरेन को गिट्टी,बालू और कोयला चोर कहा।साथ ही कहा कि सीएम हेमंत सोरेन समेत भ्रष्टाचार में शामिल मंत्री होटवार जेल जायेंगे।उन्होंने कहा कि ऐसा कोई सगा नही जिसे हेमंत ने ठगा नहीं।
23 मार्च को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था की खतियान के आधार पर स्थानीय नीति को पास नही किया जा सकता हैं और ठीक चार महीने बाद ऐसी कौन सी आफत आन पड़ी की उसी विधानसभा की पटल पर उन्हे यह 1932 के खतियानी नीति को लागू करना पड़ा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को यह स्पष्ट करना होगा कि क्या वह 23 मार्च को झूठ बोल रहे थे या अभी जो बिल जो पास किया हैं झूठा पास किया गया हैं।उन्होंने कहा कि फिलहाल सरकार की अस्थिरता की वजह से नगर निगम चुनाव कहीं टल ना जाएं।भाजपा का राज्य व्यापी विरोध प्रदर्शन हेमंत हटाओ,झारखंड बचाओ के साथ जहां भाजपा ने पुनः झारखंड में सत्ता हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का पैर मार रहीं हैं।वहीं धनबाद निकाय चुनाव में मेयर,पार्षद का चुनाव लड़ने वाले भाजपा नेताओं ने इसी बहाने शक्ति का प्रदर्शन भी किया।जन आक्रोश मार्च को सफल बनाने के लिए धनबाद के विधायक राज सिन्हा,बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो,पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल,सांसद पीएन सिंह, विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी,नगर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह,ग्रामीण जिला अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा समेत भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका रहीं।वहीं,धनबाद के दिग्गज भाजपा नेताओं की पत्नियां भी पूरे जोशो खरोश के साथ जुलूस का नेतृत्व करने में जुटी रही।
झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की भाजपा नेत्री पत्नी रागिनी सिंह,बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो की पत्नी सावित्री देवी,सिंदरी विधायक इंदरजीत महतो की पत्नी तारा देवी समेत कई नेत्रियों ने इस विराट जनाक्रोश विरोध प्रदर्शन में मोर्चा का नेतृत्व किया।


