महिला अनारक्षित होने से दिग्गज नेताओं की रणनीति में आया बदलाव,कई महिला प्रत्याशी होंगी महापौर पद की दावेदार।


महिला अनारक्षित होने से दिग्गज नेताओं की रणनीति में आया बदलाव,कई महिला प्रत्याशी होंगी महापौर पद की दावेदार।

पूर्व मेयर इंदु सिंह,डॉ शिवानी झा,सावित्री देवी,निवर्तमान मेयर की पत्नी,टुंडी विधायक की पुत्रवधु के नाम की चर्चा जोरों पर।

धनबाद।राज्य निर्वाचन आयोग के जारी अधिसूचना के बाद नगर निगम चुनाव को लेकर भावी मेयर प्रत्याशियों में चुनावी हलचल मची हुई हैं।कारण 9 में से 4 सीट महिला सुरक्षित की गई हैं।धनबाद नगर निगम में भी महिला अनारक्षित सीट कर दी गई हैं।जिससे कई भावी मेयर प्रत्याशियों की रणनीति बदल चुकी हैं और वे अपने परिवार में से किन्हीं को चुनावी मैदान में लेकर आ रहें हैं।इस घमाशान में कई नाम सामने आ रहें हैं।लेकिन,कुछ प्रमुख प्रबल दावेदारों के चर्चे जोरों पर हैं।बताया जाता हैं कि पूर्व मेयर इंदु सिंह,डॉ शिवानी झा,सावित्री देवी,निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल की पत्नी वीणा अग्रवाल,टुंडी विधायक की पुत्रवधु सह झामुमो युवा नेता दिनेश महतो को पत्नी सुमन महतो मेयर प्रत्याशी होंगी।इनमें इंदु सिंह,डॉ शिवानी झा और सावित्री देवी के बीच कांटें की टक्कर होने की संभावना हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डॉ. शिवानी झा के जीत की संभावना अधिक हैं।कारण वर्ष 2010 में धनबाद नगर निगम चुनाव में डॉ शिवानी झा द्वितीय स्थान में रही।उन्हें सम्मानजनक मत भी प्राप्त हुए।

मेयर की सीट अनारक्ष‍ित मह‍िला होने से निर्वतमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल,सिंह मेंशन के सिद्धार्थ गौतम,पूर्व पार्षद अंकेश राज,पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय  कुमार झा,रघुकुल के एकलव्य सिंह,कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रविंदर वर्मा,चेंबर ऑफ कॉमर्स के चेतन गोयनका समेत कई लोग चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।


कई द‍िग्‍गज नेताओं की तैयारी जोर शोर से थी जारी।


धनबाद नगर न‍िगम में मेयर पद हेतु कई दिग्गज नेता चुनाव की तैयारी में जोर शोर से लगें हुए थे।लेकिन,अधिसूचना जारी होते ही सबों की रणनीति में बदलाव आ गया हैं।एक सीट के ल‍िए धनबाद के कई द‍िग्‍गज नेता मैदान में अपनी जोर आजमाइश भी कर रहे थे।इनमें सबसे अधिक पूर्व बियाडा अध्यक्ष बिजय कुमार झा अपने पूरे दमखम के साथ जीत की राह में अग्रसर थे।पूरी रणनीति के साथ प्रतिदिन वार्ड स्तर पर कार्यक्रम भी किए जा रहें थे और योजनाएं भी बनाई जा रहीं थी।


सिंह मेंशन से भी हो सकतें हैं कई दावेदार।


पूर्व में स‍िंंह मेंशन की ओर से मेयर पद के ल‍िए दो लोगों की दावेदारी सामने आ रही थी।सूर्यदेव स‍िंंह के अनुज स‍िद्धार्थ गौतम व धनबाद की पूर्व मेयर इंदू स‍िंह।अब सीट अनारक्ष‍ित मह‍िला हो जाने से स‍िद्धार्थ गौतम की दावेदारी स्‍वत: ही समाप्त हो गई।लेकिन,सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ गौतम की जगह उनकी पत्नी मिनी गौतम भी मैदान में उतर सकती हैं।


चुनाव में कई दिग्गज घरों की महिलाएं होंगी प्रत्याशी।


स‍िंंह मेंशन की ओर से पूर्व मेयर इंदू देवी या सिद्धार्थ गौतम की जगह उनकी पत्नी मिनी गौतम भी मैदान में उतर सकती हैं।ऐसे में सिंह मेंशन को आपसी सुलह करने के बाद ही निर्णय लेना होगा।बाघमारा विधायक की पत्नी सावित्री देवी,डाॅक्टर शिवानी झा,रागिनी सिंह,किरण गोयनका इत्यादि प्रत्याशी खड़ी हो सकती हैं।जिसमें त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार लग रहे हैं।उल्लेखनीय है कि पूर्व के चुनाव में सिंह मेंशन की इंदु सिंह और कतरास की प्रमुख महिला चिकित्सक डॉ. शिवानी झा में आमना - सामना हुआ था।जिसमें इंदु सिंह ने बाजी मारी थी और शिवानी झा दूसरे स्थान पर रहीं थीं।परंतु इस बार के चुनाव में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की पत्नी सावित्री देवी के चुनावी जंग में कूदने की संभावना से मुकाबला काफी रोचक व त्रिकोणीय हो जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने