रविदास आश्रम बनानें की मांग को लेकर अरुण राम ने की झारखंड सरकार से मदद की अपील।
रांची।संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम सेवा समिति झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अरुण राम ने झारखंड सरकार से रविदास आश्रम बनाने की मांग को लेकर मदद की अपील की हैं।वे कई वर्षों से रविदास आश्रम के निर्माण को लेकर प्रयासरत है उन्होंने बताया कि यह आश्रम समाज सेवा के लिए हैं।जिसमें लोगों को रुकने,शादी विवाह,धर्म सत्संग व लंगर की व्यवस्था मिलेगी।इससे खास कर आर्थिक रूप से कमजोर,जरूरतमंद, असहाय लोगों को लाभ मिलेगा।अरुण राम इस आश्रम के लिए लगातार प्रयास कर रहें हैं।जिसमें उनकी पत्नी माला देवी एवं उनके बड़े बेटे झाॅलीवुड अभिनेता रोहित आरके भी इस नेक काम में सहयोग कर रहे हैं।
अरुण राम डोरंडा रांची के रहनें वालें हैं और वे कई वर्षों से निरंतर समाज सेवा में लगे हुए हैं।वे अपने संस्था के माध्यम से गरीब बच्चों की मदद करते हैं और समाज सेवा में इनकी संस्था हमेशा ही सक्रिय रहती हैं।संस्था प्रमुखता से महिलाओं को घर से ही काम के लिए प्रेरित करना एवं घरेलू महिलाओं को घर बैठे ही काम करने के लिए प्रोत्साहित करना,उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना जैसे कार्य कर रही हैं।लेकिन,अरुण राम का सपना हैं कि लोगों की सेवा हेतु रविदास आश्रम का निर्माण हो।

